UP Assembly में शोक प्रस्ताव के बीच बजा विधायक का मोबाइल, स्पीकर महाना ने किया जब्त | UP Politics News
उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में शोक प्रस्ताव पास किया जा रहा था। इस दौरान विधायक चौधरी बाबू लाल का मोबाइल फोन एक-दो बार बजा। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने इसे सदन की कार्यवाही में व्यवधान माना और तत्काल मार्शल टीम को इशारा किया। महाना के कहने पर विधायक का फोन जब्त कर लिया गया।
दरअसल, विधानसभा और विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग सख्त वर्जित है। यदि कोई सदस्य मोबाइल सदन के भीतर लाता है, तो उसे अनिवार्य रूप से साइलेंट मोड पर रखना होता है। कार्यवाही के दौरान लगातार मोबाइल का इस्तेमाल करने की भी मनाही है।
मंगलवार को सदन में भाजपा विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल और सपा विधायक विजय सिंह गौड़ के निधन पर शोक प्रस्ताव पास किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत सभी दलों के नेताओं ने दिवंगत विधायकों को श्रद्धांजलि दी। प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल बरेली की फरीदपुर सीट से दूसरी बार निर्वाचित हुए थे। उन्हें मिलनसार, शिक्षित और जमीन से जुड़े नेता के रूप में याद किया गया।
वहीं, विजय सिंह गौड़ वरिष्ठ सदस्य थे और आठवीं बार निर्वाचित हुए थे। वे जनजातीय समाज की सशक्त आवाज थे और उन्होंने जन-जंगल-जमीन के अधिकारों को प्राथमिकता दी। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने भी दोनों विधायकों को श्रद्धांजलि दी और उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया।
शोक प्रस्ताव के बाद विधानसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। स्पीकर सतीश महाना ने कहा कि पूरा सदन शोकाकुल है और दोनों परिवारों को सदन की ओर से संवेदनाएं प्रेषित की जाएगी।
Lucknow accident: तेज रफ्तार पिकअप ने किशोर को रौंदा, परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन
Agra news: आगरा में IMA की ‘ज्ञान की पाठशाला’, छात्रों और आम लोगों को मिलेगी मुफ्त स्वास्थ्य सलाह
आगरा में धर्म परिवर्तन की अफवाह पर हंगामा, सत्संग रोककर पुलिस ने संभाला मोर्चा
लखनऊ में ‘सेफर इंटरनेट डे’ पर कार्यशाला, अधिकारियों ने ली साइबर सुरक्षा की शपथ | Lucknow news
शहर में लगातार चोरी की वारदातों से दहशत, पुलिस की ढिलाई पर Traders angry
वाराणसी मंडल ने जीता प्रदेशीय सबजूनियर वॉलीबॉल खिताब, UP Sports News में दर्ज हुआ नाम
लखनऊ ग्रीन कॉरिडोर के नीचे बनेंगे स्पोर्ट्स एरीना, LDA ने दिए निर्देश
UP Weather News: मुजफ्फरनगर के बाद कानपुर में सबसे सर्द रात, दिन में 27 डिग्री पहुंचा पारा
