0

मुरादाबाद में विधायक के भाई पर हमला, ज्वैलरी शॉप से लौटते वक्त पीटा

By Dec 14, 2025

भाजपा के मुरादाबाद नगर विधायक रितेश गुप्ता के भाई और ज्वैलरी व्यापारी अमित गुप्ता पर कोतवाली क्षेत्र में एक अज्ञात युवक ने हमला कर दिया। यह घटना रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुई, जब अमित गुप्ता अपनी ज्वैलरी शॉप बंद कर घर लौट रहे थे।

अमित गुप्ता के मुताबिक, वाहन हटाने को लेकर एक युवक से उनका विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर अज्ञात युवक ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। घटना की सूचना पर कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। शहर विधायक के भाई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने देर रात तक मारपीट के आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मामले में जांच के साथ कार्रवाई की जा रही है।

About Amit Sagar

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

ठिठुरन का कहर! मुरादाबाद में पारा 10°C, लोग घरों में कैद, अलाव की व्यवस्था सीमित

मुरादाबाद में मौसम ने अचानक करवट ली है, जिससे ठिठुरन में जबरदस्त इजाफा हुआ है। शनिवार को सुबह सूरज के दर्शन नहीं हुए, हालांकि दोपहर में कुछ देर के लिए धूप निकली, जिससे थोड़ी राहत...
By Dec 14, 2025

साझा करें