महिगवां में नाबालिग से दुष्कर्म, विरोध करने पर बेरहमी से पीटा; आरोपी फरार (Crime News)
महिगवां थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह घटना बीते सोमवार देर रात की है, जब पीड़िता शौच के लिए घर से बाहर गई थी।
पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी नाबालिग बेटी रात में घर से बाहर निकली थी। आरोप है कि गांव का ही रहने वाला ब्रजेश यादव पहले से ही घात लगाकर बैठा था। उसने किशोरी को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब लड़की ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसे बेल्ट और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा।
आरोपी ने इस दौरान लड़की को जातिसूचक गालियां भी दीं। बेटी की चीख सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन उनके आने से पहले ही आरोपी वहां से फरार हो गया। डरी-सहमी किशोरी को परिजन महिगवां थाने लेकर पहुंचे।
पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी ब्रजेश यादव के खिलाफ दुष्कर्म और अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिगवां थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और स्थानीय लोगों में आक्रोश हैरत का माहौल है।
