मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का हुआ आगाज, बच्चों ने दिखाया दम
जनपद में संचालित परिषदीय विद्यालयों की जिला स्तरीय दो दिवसीय मिनी बाल खेलकूद प्रतियोगिताएं मंगलवार से नगला पट्टी स्थित मिनी स्टेडियम में शुरू हुई हैं। शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष भाजपा नीरज शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, विशिष्ट सीडीओ वीरेंद्र सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
प्रतियोगिताओं के शुभारंभ की औपचारिकताएं ध्वजारोहण, मार्च परेड को सलामी और गुब्बारे उड़ाकर पूरी की गईं। बच्चों ने स्वागत गान एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके बाद गोला फेंक, चक्का फेंक, कबड्डी सहित विभिन्न दौड़ एवं अन्य खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। इस मौके पर बीएसए सूर्य प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में संचालन मुनेश राजपूत, राजबहादुर ने किया। इस दौरान बीईओ राजकुमार, शशिकांत, राजेश चौधरी, सुरेन्द्र अहिरवार, प्रीति, रामरूप, आरती चौधरी, निर्णायक के रूप में राजेंद्र सिंह आदि समेत काफी शिक्षक मौजूद रहे।
IndiGo चेयरमैन ने मांगी माफी, कहा- ‘जानबूझकर नहीं किया यात्रियों को परेशान, ये थी असली वजह’
यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर पलटवार, ‘राम भक्त’ होने का दिया चैलेंज; अयोध्या मंदिर पर कही ये बात
सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
अखिलेश यादव ने राम मंदिर पर BJP को घेरा, ‘राम भक्त होने का दिया ये चैलेंज
‘एसआईआर के एग्जाम’ में हापुड़ अव्वल! 99.92% आवेदन हो चुके हैं जमा; फॉर्म भरने का काम अंतिम चरण में
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना
सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा
