काशी में बढ़ी गलन, पश्चिमी विक्षोभ ने गिराया तापमान; IMD ने जारी किया अलर्ट
पाकिस्तान की ओर से आए पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव गुरुवार से ही ठंड बढ़ाने लगा है। तापमान में लगभग 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट ने गुरुवार की शाम से ही गलन बढ़ा दी है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि शनिवार तक तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।
बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अभी पश्चिमी विक्षोभ का वार्म फ्रंट इधर से गुजरने के बाद अब कोल्ड फ्रंट प्रवेश कर रहा है। प्रो. श्रीवास्तव ने बताया कि अधिकतम व न्यूनतम तापमान के दो-तीन डिग्री तक गिरने से ठंड में अच्छी खासी वृद्धि महसूस होगी जो दो-तीन दिन तक बनी रहेगी। अगले सप्ताह की शुरुआत में फिर मौसम सामान्य होना शुरू हो सकता है।
पश्चिमी विक्षोभ का यह प्रभाव दो-तीन दिन तक रह सकता है। गुरुवार को बाबतपुर क्षेत्र में अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और यह सामान्य से 1.1 डिग्री नीचे 25.5 पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री बढ़कर 12.2 हो गया। बीएचयू क्षेत्र में अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और यह सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस नीचे 24.9 पर आ गया। न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री बढ़कर सामान्य से 2.4 डिग्री ऊपर 13.4 डिग्री सेल्सियस हो गया।
ठंड आते ही हरी सब्जियों के दाम धड़ाम, लोकल मटर की आवक से और गिरेगी कीमतें
नौकरी देने से पहले पहचान पत्र जांचें: रोहिंग्या और घुसपैठियों पर योगी का कड़ा रुख, वाराणसी में विशेष अभियान शुरू
काशी विद्यापीठ में छात्रों के बीच खूनी संघर्ष, पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी
वाराणसी में ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर कांग्रेस का आक्रोश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बलपूर्वक हटाया
IndiGo संकट: उड़ानें रद्द होने से फंसे यात्रियों को रेलवे ने दी बड़ी राहत, बनारस से मुंबई और दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें शुरू
कफ सीरप किंग शुभम जायसवाल को दाऊद के गुर्गों ने दुबई में दिलाई पनाह, चौंकाने वाले खुलासे
वाराणसी में इंडिगो का संकट गहराया: लगातार 5वें दिन 17 उड़ानें रद्द, यात्री परेशान
वाराणसी: क्रिकेट कोच पर नाबालिग खिलाड़ियों के साथ कुकर्म का आरोप, पुलिस तलाश में जुटी
