0

मेरठ: लोकप्रिय अस्पताल से मरीज का दर्दनाक मौत, बाथरूम का शीशा तोड़ कूदा नीचे

By Jan 3, 2026

मेरठ के लोकप्रिय अस्पताल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ दूसरी मंजिल के आईसीयू में भर्ती एक मरीज ने शुक्रवार रात लगभग 10 बजे बाथरूम का शीशा तोड़कर नीचे कूद गया। इस गंभीर घटना में मरीज की सिर के बल गिरने से मौत हो गई।

परिजनों का आरोप, अस्पताल प्रशासन की लापरवाही

मृतक संजय चौधरी, मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के हमीरपुर के रहने वाले थे और मेरठ में किराए के मकान में परिवार के साथ रहते थे। उनकी पत्नी ज्योति चौधरी ने बताया कि संजय के शरीर में खून की कमी होने के कारण उन्हें मंगलवार शाम को डॉ. पीके शुक्ला की देखरेख में लोकप्रिय अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। परिवार का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने भर्ती के बाद संजय से परिवार के लोगों को मिलने नहीं दिया। शुक्रवार शाम को जब ज्योति खाना खाने घर गई थीं, तभी रात 10 बजे उन्हें सूचना मिली कि संजय बाथरूम का शीशा तोड़कर कूद गए हैं। अस्पताल पहुंचने पर उन्होंने संजय को मृत पाया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और संजय को जिंदा लौटाने की मांग की। उन्होंने सवाल उठाया कि मरीज को आईसीयू से अकेले बाथरूम तक क्यों जाने दिया गया।

अस्पताल संचालक का बयान

लोकप्रिय अस्पताल के संचालक डॉ. रोहित रविंद्र ने बताया कि मरीज रात के समय बेड से उठकर आईसीयू में घूमा और फिर बाहर चला गया। स्टाफ उसके पीछे दौड़ा, लेकिन संजय ने बाथरूम के अंदर जाकर दरवाजा बंद कर लिया और शीशा तोड़कर कूद गया। उन्होंने कहा कि मौत की वजह की पुलिस जांच कर रही है और अस्पताल प्रशासन की कोई गलती नहीं है। पुलिस ने परिजनों को शांत कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। संजय के जीजा ने मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें