0

IIT-ISM धनबाद में MBA की सीटें बढ़ीं, छात्रों के लिए सुनहरा मौका; ऐसे करें आवेदन

By Dec 13, 2025

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (भारतीय खनि विद्यापीठ) धनबाद ने 2025-26 सत्र के लिए एमबीए में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह उन छात्रों के लिए एक बड़ा अवसर है जो प्रबंधन के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। इस बार संस्थान ने एमबीए प्रोग्राम में 28 सीटें बढ़ाई हैं, जिसके बाद अब सीटों की संख्या 90 हो गई है। बिजनेस एनालिटिक्स प्रोग्राम में 30 सीटें उपलब्ध हैं, जिससे कुल 120 सीटों पर नामांकन होगा।

इच्छुक छात्र आइआइटी आइएसएम धनबाद के एमबीए एडमिशन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। नामांकन के लिए कैट 2024 के स्कोर को अनिवार्य किया गया है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025 है। चयन प्रक्रिया में पर्सनल इंटरव्यू भी शामिल है, जो 20 से 23 फरवरी, 7 से 9 मार्च, 22 से 24 मार्च और 29 से 30 मार्च के बीच आयोजित किए जाएंगे। अंतिम रूप से चयनित छात्रों की सूची मई के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है।

नामांकन के लिए शुल्क संरचना भी निर्धारित की गई है। सामान्य, ओबीसी और इडब्ल्यूएस वर्ग के छात्रों के लिए कुल फीस 3,67,936 रुपये होगी, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के छात्रों के लिए यह 67,936 रुपये निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त, प्रति सेमेस्टर 18,000 रुपये मेस शुल्क भी देना होगा। हालांकि, संस्थान प्रशासन ने कहा है कि सेमेस्टर शुल्क में संशोधन किया जा सकता है।

चयन प्रक्रिया में कैट स्कोर को केवल 35 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा। सबसे अधिक 40 प्रतिशत वेटेज पर्सनल इंटरव्यू को दिया जाएगा। शैक्षणिक प्रदर्शन को 10 प्रतिशत और औद्योगिक अनुभव को 10 प्रतिशत वेटेज मिलेगा। महिला अभ्यर्थियों को अतिरिक्त 5 प्रतिशत वेटेज मिलेगा, जो संस्थान द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

9 साल से धूल फांक रहा 14 करोड़ का कैथ लैब, हृदय रोगियों को नहीं मिल रहा इलाज; जानें क्यों?

डॉ. मोहन गोप, धनबाद। 14 करोड़ खर्च हुए, धनबाद में ही हृदय रोग का इलाज का सपना दिखाया गया, अब 9 वर्ष बीत गए। लेकिन सपना आज भी अधूरा पड़ा है। भवन बेकार हो गया...
By Dec 13, 2025

साझा करें