मथुरा में जानलेवा हमला: थार से कुचलने की कोशिश, फिर डंडों से पीटा
मथुरा के रिफाइनरी थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। सूत्रों के अनुसार, गांव भैसा निवासी ओमवीर 13 नवंबर की सुबह करीब साढ़े आठ बजे अपनी ड्यूटी के लिए रिफाइनरी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हनुमान मंदिर के पास दीपक सिंह और लवेंद्र निवासी नरसीपुरम टाउनशिप, अपने कुछ अन्य साथियों के साथ थार गाड़ी में वहां पहुंचे।
आरोपियों ने ओमवीर को देखते ही जान से मारने की नीयत से अपनी थार गाड़ी उस पर चढ़ा दी। गनीमत रही कि युवक फुर्ती दिखाते हुए गाड़ी की चपेट में आने से बच गया। जब थार से हमला करने में वे असफल रहे, तो गुस्साए आरोपियों ने गाड़ी से उतरकर डंडों से ओमवीर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा होते देख आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल युवक को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर दो नामजद व्यक्तियों दीपक सिंह और लवेंद्र के अलावा एक अज्ञात साथी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया है। मामले की जांच जारी है।
व्यापारी पर हमला: बदमाशों ने लूटे पैसे और चेन, गंभीर घायल
पराली दहन में मथुरा की रैंकिंग सुधरी, प्रदेश में छठे स्थान पर
मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज न करने पर युवक ने पुलिस पर लगाया अभद्रता का आरोप
बाइक सवारों ने रोडवेज बस का किया पीछा, ड्राइवर की सूझबूझ से बची सवारियों की जान
यमुना में मिले दो मासूमों के शव, मांट मूला गांव में मातम
