0

संतकबीर नगर में रसोई गैस सिलेंडर में भीषण विस्फोट, घर की दीवारें और दरवाजे उड़े, बाल-बाल बचा परिवार

By Dec 15, 2025

मेंहदावल थाना क्षेत्र के बारखाल मोहल्ले में लालमन मौर्य के घर में यह घटना हुई। सोमवार सुबह करीब 9 बजे, जब परिवार के सदस्य घर से बाहर थे, रसोई कक्ष में रखे गैस सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो गया।

धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि पूरा इलाका दहल गया। विस्फोट के कारण रसोई की दीवारें क्षतिग्रस्त होकर गिर गईं और दरवाजे भी टूटकर बिखर गए।

लालमन मौर्य को इस घटना में पैर में हल्की चोट लगी है। गनीमत यह रही कि परिवार के अन्य सदस्य घटना के समय घर के अंदर मौजूद नहीं थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। एसडीएम मेंहदावल संजीव कुमार राय ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें