इंदौर में सरकारी अफसर बनकर 6 लड़कियों से शादी, लेडी कॉन्स्टेबल ने दर्ज कराया केस; ‘Indore crime news’ में नया मोड़
मध्य प्रदेश पुलिस की एक लेडी कॉन्स्टेबल के लिए यह किसी बुरे सपने से कम नहीं था, जब उसे पता चला कि जिस शख्स से उसने कुछ महीने पहले धूमधाम से शादी की थी, वह पहले से ही 5 अन्य लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर चुका है। यह खुलासा तब हुआ जब कॉन्स्टेबल काजल (बदला हुआ नाम) को कोर्ट से एक फोन आया। फोन पर बताया गया कि उसके पति रमन (बदत्त (बदला हुआ नाम) को दो साल पुराने रेप के एक मामले में 10 साल की सजा सुनाई गई है।
जांच में पता चला कि रमनदत्त ने मेट्रिमोनियल साइट्स के जरिए खुद को फूड सेफ्टी ऑफिसर बताकर कई लड़कियों को फंसाया। उसने अपनी पहली पत्नी से तलाक की बात छिपाकर कई शादियां कीं। काजल ने अब अपने पति के खिलाफ इंदौर के संयोगितागंज थाने में रेप और धोखाधड़ी की छठी शिकायत दर्ज कराई है।
रमनदत्त का फ्रॉड ऐसे आया सामने
रमनदत्त का पर्दाफाश तब हुआ जब उसकी एक अन्य पत्नी अंजना (बदला हुआ नाम) ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। अंजना की मुलाकात भी रमनदत्त से एक मेट्रिमोनियल ऐप पर हुई थी। रमनदत्त ने खुद को अविवाहित सरकारी अफसर बताया और 17 जून 2022 को अंजना से शादी कर ली। शादी के बाद अंजना को पता चला कि रमनदत्त पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। जब अंजना ने विरोध किया तो रमनदत्त ने उसके साथ मारपीट की और उसे धमकाया।
मोबाइल फोन से खुली पोल
अंजना ने हिम्मत कर रमनदत्त का मोबाइल फोन चेक किया। फोन में मिले सबूतों से पता चला कि रमनदत्त ने अंजना से पहले चार और शादियां की थीं। यही नहीं, उसने अंजना से शादी के बाद भी एक और लड़की से शादी कर ली थी। अंजना ने 22 नवंबर 2023 को इंदौर के हीरा नगर थाने में रमनदत्त के खिलाफ केस दर्ज कराया। इसी मामले में कोर्ट ने उसे दोषी ठहराते हुए 10 साल की सजा सुनाई है। अब काजल की शिकायत के बाद पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
