मार्गशीर्ष स्नान और साहलगों ने बढ़ाई यात्रियों की परेशानी, बस स्टैंड पर घंटों इंतजार
मार्गशीर्ष स्नान एवं साहलगों के चलते सोमवार को यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ा। बसें न मिलने के कारण सुबह के समय यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं शहर के सरकुलर रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण बस स्टैंड से लेकर चामुंडा मंदिर तक जाम के हालात रहे। वाहन रेंग-रेंगकर निकले। यातायात पुलिस कड़ी मशक्कत करते हुए जाम खुलवाती रही। इन दिनों साहलग का सीजन चल रहा है तो वहीं दूसरी ओर मार्गशीर्ष स्नान एवं मोक्षदा एकादशी पर सोरों की तीर्थ नगरी में पंचकोसीय परिक्रमा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आसपास के जिलों से पहुंचे।
सुबह से ही बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ रही। यात्री रोडवेज बस स्टैंड पर सोरों, एटा, आगरा, नोएडा, मथुरा की ओर जाने के लिए बसों का इंतजार करते देखे गए। काफी घंटों इंतजार के बाद वह अपने गंतव्य तक पहुंच सके हैं। वहीं बस स्टैंड पर बसों टोटा होने पर डग्गेमार वाहनों के चालकों ने भी खूब चांदी काटी। साहलग एवं मार्गशीर्ष स्नान के लिए एक साथ बढ़ी भीड़ के कारण शहर के सरकुलर रोड पर जाम के हालात रहे। चामुंडा मंदिर तक लोगों के वाहन जाम में फंसे। जाम खुलवाने के लिए यातायात पुलिस ने कड़ी मशक्कत की। मार्गशीर्ष स्नान एवं साहलगों के चलते यात्रियों की भीड़ थी। निगम की सभी ऑनरोड चल रही हैं। यात्रियों को यात्रा के लिए किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। – ओम प्रकाश
प्रयागराज: तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर मौत; आरोपी फरार
संभल जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर विवाद: सुप्रीम कोर्ट में मामला होने के चलते टली सुनवाई, अब इस तारीख को होगी अगली पेशी
हमीपुर में पुलिस टीम पर हमला, सिपाही को बंधक बनाकर पीटा; 19 नामजद समेत कई अज्ञात पर केस दर्ज
वाराणसी में IPS पर भारी ‘जुगाड़ू’ दारोगा, खाकी के अंदर चल रहा ‘बिरादरीवाद’ का खेल
कफ सीरप तस्करी के मास्टरमाइंड का पिता गिरफ्तार, विदेश भागने की फिराक में था भोला जायसवाल
UPSSSC PET Result 2025: 19 लाख अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म! इस दिन जारी होगा यूपी पीईटी का रिजल्ट, 3 साल तक वैध रहेगा स्कोरकार्ड
लखनऊ की बेकरी में भीषण आग, LPG सिलेंडर फटने से मची अफरा अफरा-तफरी
PM Kusum Yojana: किसानों को 60% अनुदान, सोलर पंप के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक; ऐसे करें बुकिंग
