KTM की 5 मोटरसाइकिलों में बड़ी खराबी, कंपनी ने किया रिकॉल, कहीं आपकी बाइक भी तो शामिल नहीं?
KTM ने अपनी 390cc मोटरसाइकिलों के लिए ग्लोबली रिकॉल जारी किया है। यह रिकॉल 2024 से 2026 के बीच बनी कुछ मोटरसाइकिलों के लिए जारी किया गया है। रिकॉल में शामिल मॉडल्स में 390 Duke, Adventure, Enduro R और SMC R शामिल हैं। इसके अलावा, इसी इंजन प्लेटफॉर्म पर आधारित Husqvarna 401 सीरीज भी इंटरनेशनल मार्केट में रिकॉल प्रोग्राम का हिस्सा है।
कंपनी के इंटरनल टेस्ट में पता चला कि कुछ परिस्थितियों में इंजन लो RPM पर या डीसलेरेशन के दौरान स्टॉल हो सकता है। यह समस्या खासतौर पर सिटी राइडिंग या स्लो, टेक्निकल ऑफ-रोड कंडीशंस में देखी गई। ऐसी स्थिति में बाइक के टिप-ओवर होने का जोखिम बढ़ सकता है, जैसे कि टाइट मोड़ या यू-टर्न लेते समय। KTM का कहना है कि ऐसे मामले बहुत कम मिले हैं, लेकिन राइडर सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए यह रिकॉल जारी किया गया है।
इस समस्या को दूर करने के लिए KTM केवल ECU सॉफ्टवेयर अपडेट करेगी। कोई भी मैकेनिकल पार्ट बदले जाने की जरूरत नहीं है। नया ECU मैप लो स्पीड पर स्टॉलिंग की संभावना को कम करता है और लो-एंड रिस्पॉन्स को भी बेहतर बनाता है। यह अपडेट सभी प्रभावित मोटरसाइकिलों में फ्री ऑफ कॉस्ट लागू किया जाएगा। मालिकों को KTM की ओर से संपर्क किया जाएगा या वे डीलरशिप पर जाकर चेक कर सकते हैं।
हालांकि ये मॉडल भारत में ही तैयार किए जाते हैं, लेकिन Bajaj और KTM ने स्पष्ट किया है कि भारत में बेचे गए यूनिट्स इस रिकॉल में शामिल नहीं हैं। रिकॉल केवल इंटरनेशनल मार्केट के लिए जारी किया गया है।
IndiGo चेयरमैन ने मांगी माफी, कहा- ‘जानबूझकर नहीं किया यात्रियों को परेशान, ये थी असली वजह’
यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर पलटवार, ‘राम भक्त’ होने का दिया चैलेंज; अयोध्या मंदिर पर कही ये बात
सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
अखिलेश यादव ने राम मंदिर पर BJP को घेरा, ‘राम भक्त होने का दिया ये चैलेंज
‘एसआईआर के एग्जाम’ में हापुड़ अव्वल! 99.92% आवेदन हो चुके हैं जमा; फॉर्म भरने का काम अंतिम चरण में
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना
सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा
