0

हिमाचल प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 IAS और 5 HAS अधिकारियों का ट्रांसफर

By Jan 12, 2026

हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य प्रशासन में एक बड़े फेरबदल के तहत 8 आईएएस और 5 एचएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही कई अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल से सरकारी कामकाज में नई गति आने की उम्मीद है।

अधिकारियों को नई तैनाती

गंधर्वा राठौर को उपायुक्त हमीरपुर लगाया गया है, जबकि अमरजीत सिंह को सचिव सहकारिता के पद पर पदोन्नत किया गया है। संदीप कदम के प्रतिनियुक्ति पर जाने के कारण उनके विभागों का जिम्मा अन्य अधिकारियों को सौंपा गया है। ए शायना मोल, जो पहले से आयुष विभाग का अतिरिक्त कार्यभार देख रही थीं, अब मंडलायुक्त शिमला का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगी।

अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियां

मंडलायुक्त कांगड़ा विनोद कुमार को सचिव तकनीकी शिक्षा के पद पर तैनात किया गया है, साथ ही वे मंडलायुक्त कांगड़ा का अतिरिक्त कार्यभार भी देखेंगे। दिलीप कुमार नेगी को विशेष सचिव राज्य कर एवं आबकारी नियुक्त किया गया है और उन्हें विशेष सचिव उद्योग एवं गृह का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। दिव्यांशु सिंगल को हिमाचल प्रदेश राज्य हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है और वे प्रबंध निदेशक चिकित्सा सेवा निगम का भी अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे। आईएएस अधिकारी सचिन शर्मा को उपायुक्त कम परियोजना निदेशक (डीआरडीए) शिमला नियुक्त किया गया है।

एचएएस अधिकारियों के तबादले

पांच एचएएस अधिकारियों के तबादले और अतिरिक्त कार्यभार सौंपे गए हैं। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान निजी सचिव राजीव कुमार को विशेष सचिव कार्मिक का अतिरिक्त कार्यभार मिला है। संजीत शर्मा को एसडीएम थुनाग लगाया गया है, जबकि कुलबीर सिंह राणा को उपायुक्त राहत एवं पुनर्वास तलवाड़ा नियुक्त किया गया है। सुमेध शर्मा को संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं और गणेश ठाकुर को नगर निगम पालमपुर में संयुक्त आयुक्त नियुक्त किया गया है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

हिमाचल प्रदेश: छोटी जलविद्युत परियोजनाओं को टैक्स में राहत, सरकार का अहम फैसला

हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य की छोटी जलविद्युत परियोजनाओं को राहत देने की तैयारी में है। इन परियोजनाओं पर लागू किए गए 2% राजस्व कर को लेकर सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें...
By Jan 12, 2026

साझा करें