0

पार्थ पवार की फर्म से जुड़े जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, निलंबित सब रजिस्ट्रार गिरफ्तार

By Dec 10, 2025

पुणे के मुंधवा जमीन सौदे में अनियमितताएं सामने आने के बाद निलंबित किए गए सब-रजिस्ट्रार रवींद्र तारू को रविवार को पिंपरी चिंचवड़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह मामला 40 एकड़ के सरकारी प्लाट को एक ऐसी फर्म को धोखाधड़ी से बेचने से जुड़ा है, जिसमें महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार के बेटे पार्थ साझेदार हैं।

पिंपरी चिंचवड़ के पुलिस उपायुक्त विशाल गायकवाड़ ने बताया कि संयुक्त जिला रजिस्ट्रार संतोष हिंगाने की शिकायत पर रवींद्र बालकृष्ण तारू के खिलाफ बावधन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। उसे रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

संयुक्त पंजीकरण महानिरीक्षक (आइजीआर) राजेंद्र मुथे की अध्यक्षता वाली एक समिति की जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि तारू ने इस साल 19 मई को फर्जी बिक्री पत्र तैयार किया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि तारू ने मुंधवा में सरकारी जमीन के विक्रय पत्र को पंजीकृत करने के लिए ई-म्यूटेशन प्रक्रिया में स्किप विकल्प का इस्तेमाल किया और अनिवार्य सत्यापन प्रक्रियाओं को दरकिनार करते हुए इसे चल संपत्ति के रूप में वर्गीकृत किया।

पुलिस के अनुसार, संपत्ति का अनुमानित बाजार मूल्य 1,800 करोड़ रुपये करोड़ होने के बावजूद पार्थ पवार की अमाडिया एंटरप्राइजेज एलएलपी को 300 करोड़ रुपये में अवैध रूप से बेची गई।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

Honda WR-V RS जल्द होगी लॉन्च? टेस्टिंग के दौरान दिखी ये धांसू SUV, सामने आई बड़ी जानकारी

वाहन निर्माता होंडा की ओर से भारतीय बाजार में सेडान से लेकर एसयूवी सेगमेंट के वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से जल्‍द ही अपने पोर्टफोलियो में नई कारों को जोड़ने की...
By Dec 10, 2025

साझा करें