बलिया में 840 युवा पहलवानों का महासंग्राम, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक करेंगे राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन
By
Dec 10, 2025
बलिया के वीर लोरिक स्टेडियम में 8 से 12 दिसंबर तक 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। इस भव्य आयोजन का शुभारंभ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक करेंगे। उनका हेलीकॉप्टर दोपहर 12 बजे पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में उतरेगा।
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में देश भर के युवा पहलवान हिस्सा लेंगे। फ्रीस्टाइल अंडर-17 बालक और बालिका वर्ग की इस राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में 28 राज्यों, 8 केंद्र शासित प्रदेशों और 8 अन्य यूनिटों की कुल 44 टीमें भाग लेंगी। इसमें 440 बालक और 440 बालिका खिलाड़ी शामिल होंगे। खिलाड़ियों के साथ 220 कोच और मैनेजर भी प्रतियोगिता में मौजूद रहेंगे।
