मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2025: धन-समृद्धि के लिए करें मां लक्ष्मी के ये सरल उपाय
हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष पूर्णिमा का दिन अत्यंत शुभ माना जाता है। यह तिथि धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए विशेष फलदायी होती है। इस वर्ष मार्गशीर्ष पूर्णिमा 4 दिसंबर, गुरुवार को मनाई जाएगी। इस दिन चंद्रोदय का समय दोपहर 4 बजकर 35 मिनट से शुरू होगा।
पूर्णिमा के दिन प्रात:काल उठकर स्नान करना शुभ माना जाता है। यदि संभव हो तो किसी पवित्र नदी में स्नान करें, अन्यथा घर पर ही गंगाजल मिश्रित जल से स्नान कर सकते हैं। इसके बाद पूजा स्थल को गंगाजल से पवित्र करें और एक साफ चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें।
पूजा के दौरान भगवान विष्णु को पंचामृत, केला और पंजीरी का भोग लगाएं। वहीं, मां लक्ष्मी को कमल का फूल, खीर, सफेद मिठाई और मखाने अत्यंत प्रिय हैं। धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित कर विधि-विधान से पूजा संपन्न करें। पूजा के उपरांत प्रसाद सभी में वितरित करें।
विशेष रूप से, मां लक्ष्मी की पूजा में लाल रंग के पुष्प अवश्य अर्पित करने चाहिए। अधिक लाभ की प्राप्ति के लिए कनकधारा स्त्रोत का पाठ करना भी अत्यंत लाभकारी माना जाता है। इसके अतिरिक्त, घी का दीपक जलाकर मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करने से भी उनकी कृपा शीघ्र प्राप्त होती है। इन सरल उपायों को अपनाकर भक्त धन-धान्य और सुख-समृद्धि से परिपूर्ण हो सकते हैं।
