0

मांट विधानसभा क्षेत्र में सड़क विकास का शुभारंभ, 15 लाख की लागत से मरम्मत कार्य शुरू

By Nov 24, 2025

मांट। मांट विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति तेज हो गई है। क्षेत्रीय विधायक राजेश चौधरी ने बुधवार को गांव जैसवां से बिहारी गढ़ी तक लगभग 15 लाख रुपये की लागत से शुरू हो रहे सड़क मरम्मत कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि प्रदेश का हर छोटा से छोटा गांव मुख्य सड़कों से जुड़ा रहे, ताकि विकास की धारा हर क्षेत्र तक पहुंचे।

विधायक ने बताया कि पूरे मांट विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। नई सड़कों के निर्माण के साथ-साथ पुरानी जर्जर सड़कों की मरम्मत का काम भी युद्ध स्तर पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि यह सड़क निर्माण कार्य क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा और स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

विधायक चौधरी ने इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गरीब, मजदूर और किसानों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ सीधे तौर पर जरूरतमंदों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी योजनाएं पूर्व की सरकारों में देखने को नहीं मिलती थीं।

विधायक ने आगामी मंगलवार को अयोध्या में राम मंदिर में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा धर्म ध्वजारोहण के कार्यक्रम का भी उल्लेख किया और कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण होगा। उन्होंने आम जनमानस से इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी श्रद्धा व्यक्त करने की अपील की। उन्होंने विश्वास जताया कि सड़क मरम्मत का यह कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा कर लिया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को जल्द ही बेहतर सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

21 करोड़ की ठगी: मथुरा पुलिस की जांच में दिल्ली से जुड़े तार, तीन और नाम सामने

मथुरा में गोमाता ट्रस्ट के नाम पर 21 करोड़ रुपये की ऑनलाइन ठगी के मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है। पुलिस की जांच में इस ठगी के तार दिल्ली से जुड़ते हुए पाए...
By Nov 24, 2025

बिहारीजी मंदिर में उमड़ी भीड़, तीन श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी

ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में रविवार को भक्तों की भारी भीड़ के कारण व्यवस्थाएं चरमरा गईं। इस दौरान तीन श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। सभी को तत्काल सौ शैय्या अस्पताल में...
By Nov 24, 2025

तिलक नगर विकास के ‘टीके’ से वंचित, मथुरा-वृंदावन की कॉलोनियों का बुरा हाल

मथुरा-वृंदावन को धर्मनगरी के रूप में विकसित करने के लिए सरकारी स्तर पर भले ही करोड़ों की योजनाओं पर काम चल रहा हो, लेकिन शहर की कॉलोनियों की हकीकत कुछ और ही बयां करती है।...
By Nov 24, 2025

यूपी में शादी का जश्न मातम में बदला, हर्ष फायरिंग से किशोरी समेत तीन घायल

मथुरा के अछनेरा मार्ग पर स्थित वंश वाटिका में शनिवार रात एक शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग ने खुशियों के माहौल को मातम में बदल दिया। इस घटना में एक किशोरी समेत तीन...
By Nov 24, 2025

साझा करें