Lucknow News: सरकारी शिक्षक ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, अवसाद से थे पीड़ित
लखनऊ के आशियाना इलाके में एक सरकारी शिक्षक ने रविवार सुबह ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। वह मोहनलालगंज के रंजीत खेड़ा गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में हेड मास्टर के पद पर तैनात थे। पुलिस के अनुसार, शिक्षक लंबे समय से अवसाद (डिप्रेशन) से जूझ रहे थे।
आशियाना पुलिस ने बताया कि मानसरोवर योजना सेक्टर-ओ निवासी हेड मास्टर विभु शेखर द्विवेदी (54) अपनी पत्नी शालिनी और बेटे सुहास के साथ रहते थे। उनकी पत्नी भी मोहनलालगंज के कनकहा प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं।
पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह नाश्ता करने के बाद विभु शेखर अपनी बाइक लेकर घर से निकले थे। उन्होंने रतनखंड स्थित पावर हाउस के पास कुछ खरीदारी करने की बात कही थी।
हेड मास्टर विभु शेखर रजनीखंड स्थित रेलवे लाइन पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी बाइक खड़ी की और हेलमेट उस पर रख दिया। इसके बाद उन्होंने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
आशियाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और मोबाइल के जरिए उनकी पत्नी को घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि हेड मास्टर की पत्नी शालिनी ने विभु के अवसाद में रहने का कारण नहीं बताया और न ही किसी पर कोई आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यदि कोई तहरीर आती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फर्जी निकाहनामा से फंसाने का आरोप, लखनऊ पुलिस की जांच शुरू
34 साल बाद बरी हुआ स्मैक तस्करी का आरोपी, NDPS Act उल्लंघन का मामला
सुशांत गोल्फ सिटी में बेकाबू वाहन से बाइक सवार की दर्दनाक मौत, driver फरार
लखनऊ: प्रॉपर्टी डीलर की Fortuner पर फायरिंग, बोनट में लगी गोली
लखनऊ में भीषण सड़क हादसा: डिलीवरी ब्वॉय की मौत, तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर
