लखनऊ: काकोरी में कुत्तों ने हिरण के बच्चे को नोंचा, ग्रामीणों ने बचाकर वन विभाग को सौंपा (Lucknow news)
लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में घुरघुरी तालाब चौकी के पास एक ढाबे के पीछे बाग में सोमवार दोपहर को हिरण का एक बच्चा गंभीर हालत में मिला। स्थानीय लोगों ने देखा कि कुछ कुत्ते हिरण के बच्चे को नोंच रहे थे। ग्रामीणों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और कुत्तों को भगाकर हिरण के बच्चे को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
स्थानीय लोगों ने तत्काल वन विभाग को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर डिप्टी रेंजर राजीव गौतम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह हिरण की एक प्रजाति ‘पाड़ा’ का बच्चा है, जिसे कुत्तों ने घायल कर दिया था।
वन विभाग की टीम ने घायल पाड़ा को रेस्क्यू किया और उसे प्राथमिक उपचार दिया। उपचार के बाद पाड़ा को रेंज ऑफिस ले जाया गया, जहां उसकी देखभाल की जा रही है। ग्रामीणों में पहले इस बात को लेकर भ्रम था कि यह हिरण का बच्चा है या बारहसिंगा का, लेकिन वन विभाग ने इसे पाड़ा प्रजाति का बताया।
Lucknow news: संपत्ति विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को पीटा, 15 दिन बाद FIR दर्ज
Lucknow gas crisis: राजधानी में LPG की किल्लत, छोटे कारोबार ठप; एजेंसियों पर लंबी कतारें
लखनऊ में चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में महिला की मौत, Gomti Nagar station पर हुआ हादसा
लखनऊ में कानून व्यवस्था होगी मजबूत, रहीमाबाद थाने के नए भवन के लिए 7.34 करोड़ रुपये मंजूर
