लखनऊ: धनंजय सिंह के करीबी विनय सिंह पर जमीन कब्जा और धमकी का केस, इंस्पेक्टर लाइन हाजिर
लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में पूर्व सांसद धनंजय सिंह के करीबी ब्लॉक प्रमुख पति विनय सिंह और उनके साथियों पर एक सोसाइटी के सार्वजनिक रास्ते को कब्जाने की नीयत से दीवार खड़ी करने और लोगों को असलहे के बल पर धमकाने का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस कमिश्नर के हस्तक्षेप के बाद स्थानीय इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया गया है और पूर्व सांसद धनंजय सिंह, विनय सिंह, उनके गनर व अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
यह घटना तब हुई जब विनय सिंह, उनके सरकारी गनर विपुल यादव, सौरभ सिंह सोनू और करीब 8-10 अन्य लोगों ने मिलकर स्वास्तिका सिटी के निवासियों के आवागमन के लिए बने 20 फीट चौड़े रास्ते को बंद कर दीवार बनाना शुरू कर दिया। यह रास्ता पिछले 20 वर्षों से उपयोग में था। जब सोसाइटी के लोगों ने इसका विरोध किया, तो विनय सिंह और उनके साथियों ने असलहे तानकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ितों का आरोप है कि जब वे शिकायत लेकर थाने पहुंचे, तो इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने आरोपियों के दबाव में आकर उल्टा उन्हीं लोगों पर मुकदमा दर्ज कर दिया। एकतरफा कार्रवाई से आहत होकर पीड़ित पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सेंगर के पास पहुंचे और उन्हें घटना का वीडियो दिखाया। प्राथमिक जांच के बाद कमिश्नर ने इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया और पीड़ित कौशल तिवारी की तहरीर पर पूर्व सांसद धनंजय सिंह, विनय सिंह, गनर और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।
इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों ने सुरक्षा की गुहार लगाई है, जिसके बाद पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। उल्लेखनीय है कि स्वास्तिका सिटी पहले भी कफ सिरप कांड के आरोपी से जुड़े मामले में चर्चा में रही है। पुलिस उपायुक्त निपुण अग्रवाल ने बताया कि दोनों मामलों की विवेचना साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है।
मानकनगर में युवती को दुकान से खींचा, अर्धनग्न कर पीटा: पुलिस शिकायत का शक बना कारण
लुलु मॉल के दो बैंक खाते सीज: 23 करोड़ टैक्स बकाया, Income Tax विभाग की बड़ी कार्रवाई
लखनऊ में सीजन की सबसे सर्द रात, पारा 7.1 डिग्री पर पहुंचा | Lucknow winter news
लखनऊ: चलते ऑटो से मोबाइल चोरी, खाते से 92 हजार पार, cyber crime की जांच शुरू
New Year Eve Lucknow Traffic Diversion: 14 रूटों पर ट्रैफिक डायवर्ट, जानें विकल्प
उधार मांगे तो पीटा, युवक की अंगुली तोड़ी: BBD थाना क्षेत्र में मारपीट की घटना
मायके गई महिला के घर में लाखों की चोरी, सोने के जेवर-नकदी पार, पारा पुलिस जांच में जुटी
मायके गई महिला के घर में लाखों की चोरी, पारा पुलिस ने दर्ज किया crime case
