Lucknow accident: तेज रफ्तार पिकअप ने किशोर को रौंदा, परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन
लखनऊ में सड़क हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। मंगलवार को पारा थाना क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी में एक तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल सवार 16 वर्षीय किशोर को कुचल दिया। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। किशोर की मौत से गुस्साए परिजनों ने शव रखकर प्रदर्शन किया और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
हादसे के बाद चालक हुआ फरार
कांशीराम कॉलोनी निवासी छोटू विश्वकर्मा का बेटा सूरज (16) घर के पास ही फास्ट फूड का ठेला लगाता था। मंगलवार सुबह वह साइकिल से हंसखेड़ा से घर लौट रहा था। तभी पीछे से आ रहे गैस सिलेंडर लदे पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर से सूरज सड़क पर गिर गया। चालक ने भागने के प्रयास में पिकअप को किशोर के ऊपर से निकाल दिया। कुछ दूर जाने के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया। परिजन सूरज को लोकबंधु अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने किया प्रदर्शन
परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद सूरज काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा और राहगीर वीडियो बनाते रहे। परिजनों को सूचना मिलने पर वे उसे अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस के समझाने पर मामला शांत हुआ। पुलिस ने पिकअप को जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।
लखनऊ में एक और हादसा
पारा की घटना के अलावा, सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में भी सोमवार देर शाम एक बेकाबू वाहन ने मजदूर सुदामा शर्मा (22) को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सुदामा बिहार के बेगूसराय का रहने वाला था और अंसल ग्रुप की साइट पर मजदूरी करता था। पुलिस ने इस मामले में भी अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
लखनऊ में ‘सेफर इंटरनेट डे’ पर कार्यशाला, अधिकारियों ने ली साइबर सुरक्षा की शपथ | Lucknow news
लखनऊ ग्रीन कॉरिडोर के नीचे बनेंगे स्पोर्ट्स एरीना, LDA ने दिए निर्देश
लखनऊ में Real Estate fraud, प्लॉट बेचने के नाम पर 19 लाख की धोखाधड़ी
लखनऊ में National Deworming Day, बच्चों को खिलाई गई कृमिनाशक दवा
KGMU news: लारी विभाग में रात के मरीजों के लिए बनेगा कंट्रोल रूम, मिलेगी तुरंत मदद
Lucknow news: DM ने सुनी छात्रा की गुहार, पिता की मौत के बाद परीक्षा फीस माफ कर परिवार को दी मदद
लखनऊ में Property Fraud: तालाब की जमीन बेचकर महिला से लाखों की ठगी
लखनऊ में Cement Sariya के दाम बढ़े, घर बनाना हुआ महंगा
