0

बुलंदशहर में लूट-मर्डर के तीन दोषियों को आजीवन कारावास, 10 साल बाद कोर्ट का फैसला

By Dec 9, 2025

बुलंदशहर की अदालत ने 2015 के एक टैंकर लूट और चालक हसरत की हत्या के मामले में तीन दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पुलिस जांच में गुलवीर, आकाश और प्रशांत शर्मा को दोषी पाया गया, जबकि लूटा गया टैंकर और अन्य सामान भी बरामद किया गया था। अदालत ने इन तीनों को आजीवन कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई।

जिला शासकीय अधिवक्ता राहुल उपाध्याय ने बताया कि सात नवंबर 2015 को मुकदमा वादी तौसीफ निवासी गांव आसिफाबाद चंदपुरा थाना गुलावठी ने थाने पर अपने भाई हसरत की गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बताया था कि उसका भाई टैंकर चालक है और गुलावठी स्थित निजी डेयरी के लिए डिबाई से दूध लेकर आता था।

पांच नवंबर 2015 से टैंकर लेकर दूध लेने गया था, वापस नहीं आया। तलाशी के बावजूद भी कहीं कोई सुराग नहीं लगा है। कोतवाली क्षेत्र स्थित काली नदी से बरामद शव की हसरत के रूप में पहचान हुई। पुलिस जांच में हरसत की हत्या के मामले में गुलवीर, आकाश, प्रशांत शर्मा, गुल मोहम्मद और जितेंद्र के नाम सामने आए।

पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर हापुड़ से लूटा गया टैंकर और मृत हसरत का पैन कार्ड, मोबाइल, वोटर कार्ड आदि सामान बरामद कर गिरफ्तार सभी आरोपितों को जेल भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने विवेचना उपरांत आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया।

मामला सुनवाई के लिए जिला जज की अदालत में पहुंचा। शनिवार को जिला जज संजय कुमार ने प्रशांत शर्मा, आकाश और गुलवीर को लूट के बाद हत्या करने का दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और 18500-18500 रुपये अर्थदंड की सजा से दंडित किया है। इसके अलावा आरोपित जितेन्द्र और गुल मोहम्मद की पत्रावली पृथक की गई है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

17 साल के छात्र का कमाल: ‘रोबोट’ फिल्म से प्रेरित होकर बनाया AI टीचर, स्कूल में बच्चों को पढ़ा रहा है यह रोबोट

फिल्में संदेश देती हैं, जरूरत बस उस संदेश को समझने की होती है। बुलंदशहर के शिवचरन इंटर कॉलेज में 12वीं के विज्ञान वर्ग के 17 वर्षीय छात्र आदित्य ने 'रोबोट' मूवी से प्रेरित होकर AI...
By Dec 9, 2025

स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को मिल रहे बड़े फायदे, अब बैलेंस खत्म होने से पहले ही मिलेगा अलर्ट मैसेज

बुलंदशहर में ऊर्जा निगम उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ा बदलाव ला रहा है। यहां स्मार्ट मीटर लगाने का अभियान तेजी से चल रहा है, और इन मीटरों को प्री-पेड सिस्टम में बदला जा रहा है।...
By Dec 9, 2025

मतदाताओं और बीएलओ को बड़ी राहत: SIR गणना प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नई तारीख

निर्वाचन आयोग ने विधानसभा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तिथि बढ़ा दी है। अब बीएलओ को 11 दिसंबर तक मतदाताओं से गणना प्रपत्र लेकर निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर अपलोड करने की...
By Dec 9, 2025

अस्पताल की लापरवाही! मरीजों को मोबाइल में दी जा रही एक्स-रे रिपोर्ट, दो महीने से खत्म है फिल्म

बुलंदशहर के कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली चरम पर है। यहां मरीजों को एक्स-रे रिपोर्ट देने का एक अजीबोगरीब तरीका अपनाया जा रहा है। पिछले दो...
By Dec 9, 2025

साझा करें