बी-पैक्स का शुभारंभ: किसानों को मिलेगा 3% पर ऋण, सरकारी योजना का लाभ
माल ब्लॉक की दनौर ग्राम पंचायत में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति (बी-पैक्स) का शुभारंभ हो गया है। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने इस समिति का उद्घाटन किया, जो लगभग दो दशकों से बंद थी। इसे अब नई सुविधाओं के साथ पुनः शुरू किया गया है।
चेयरमैन ने बताया कि 221 रुपये का भुगतान कर कोई भी व्यक्ति इसका सदस्य बन सकता है। सदस्यों को प्रदेश और केंद्र सरकार की ओर से सबसे न्यूनतम तीन प्रतिशत वार्षिक दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री की 10 लाख रुपये तक की ब्याज-मुक्त ऋण सीमा की घोषणा को सभी बी-पैक्स को पुनर्जीवित करने के लिए एक वरदान बताया।
यह बी-पैक्स अब केवल खाद और बीज तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पशु पालन, मुर्गी पालन, आटा चक्की, मसाला चक्की, दुकान खोलने और लघु उद्योगों के लिए भी सहायता प्रदान करेगी। इस अवसर पर दिनेश सिंह, राकेश सिंह, अतुल कुमार, अर्जुन सिंह, बाराती प्रधान, रमेश सिंह, राजेश गुप्ता, सहायक निबंधक सहकारिता वैशाली सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस पहल से स्थानीय किसानों और छोटे उद्यमियों को आर्थिक संबल मिलने की उम्मीद है।
ग्लोबल वार्मिंग और कूलिंग नई चेतावनी: सीएम योगी ने वन संरक्षण पर दिया ज़ोर
कानपुर में पुलिस के डर से युवक ने लगाई फांसी, महिला से विवाद के बाद मचा हड़कंप
कानपुर: हंसपुरम में गोवंश की हत्या, माहौल बिगाड़ने की कोशिश, Kanpur crime news
मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत पर CM योगी सख्त, अपराधियों पर होगी कार्रवाई
उत्तर प्रदेश की ताज़ा ख़बरें: मेरठ में LPG टैंकर पलटा, गैस रिसाव की आशंका से हड़कंप
अलीगढ़ में सड़क पर नमाज, पुलिस ने समझाया; शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
बेमौसम बारिश से खराब हुई फसल? जानें कैसे पाएं PM फसल बीमा का मुआवजा
गैस की किल्लत: 45 दिन की बुकिंग ने बढ़ाई मुसीबत, आम आदमी परेशान
