0

स्नातक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का आखिरी मौका, एमएलसी ने कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

By Dec 11, 2025

कासगंज आगरा खंड के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी मानवेंद्र सिंह सोमवार को सोरों पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा मंडल अध्यक्ष आदित्य कांकोरिया के आवास पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान बृज क्षेत्र के सह संयोजक प्रदीप चौहान, जिला संयोजक कौशल साहू भी उपस्थित रहे।

एमएलसी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि स्नातक मतदाता पुनरीक्षण की प्रथम सूची जारी हो चुकी है। कार्यकर्ता सूची का ध्यानपूर्वक अवलोकन करें और जिन स्नातकों के नाम शामिल नहीं हो पाए हैं, उनके नाम जुड़वाने के लिए निर्वाचन अधिकारी से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि जिन आवेदनों में त्रुटि, संशोधन या अस्पष्टता है, उन्हें 16 दिसंबर से पहले दोबारा जमा कर सुधार अवश्य कराएं। जिससे कोई भी पात्र मतदाता सूची से छूट न जाए।

बैठक में मंडल अध्यक्ष आदित्य कांकोरिया, योगेश चौधरी, मनोज भारद्वाज, विवेक महेरे, आशुतोष त्रिवेदी, नानकचंद गुप्ता, राहुल शर्मा, विवेक भारद्वाज, सतीश चौधरी, राहुल पाठक, अतुल गुप्ता, मनीष शर्मा, शिवम भारद् शिवम भारद्वाज समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें