0

अल्मोड़ा में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध हत्या, घर में मिला शव; गहने गायब

By Nov 16, 2025

अल्मोड़ा। लमगड़ा ब्लॉक के सांगण साहु गांव में एक बुजुर्ग महिला का शव उसके घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। 60 वर्षीय गंगा देवी का शव उनके बिस्तर पर पड़ा मिला, जिसके दोनों कानों से खून बह रहा था। पुलिस ने प्रथमदृष्टया हत्या की आशंका जताई है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। महिला के गले का गलोबंद (गहना) भी गायब मिला है, जिससे लूटपाट के बाद हत्या की आशंका और प्रबल हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सांगण साहु गांव निवासी गंगा देवी अपने घर में अकेली रहती थीं। उनके पति मोहन सिंह की लमगड़ा में एक दुकान है, जबकि उनका बेटा चंडीगढ़ में होटल में काम करता है। शुक्रवार को गंगा देवी ने अपने परिजनों से बात की थी, लेकिन शनिवार को उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया।

शनिवार को जब काफी देर तक गंगा देवी घर से बाहर नहीं निकलीं, तो पड़ोस में रहने वाले उनके भतीजा उनके घर पहुंचा। बताया जा रहा है कि घर का दरवाजा खुला था और गंगा देवी अपने बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़ी थीं। जब उन्होंने उन्हें उठाने की कोशिश की और कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उन्होंने अन्य ग्रामीणों को बुलाया। इसके बाद रविवार सुबह ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। पुलिस के अनुसार, महिला के दोनों कानों से खून बह रहा था और गले से गहना गायब था, जो हत्या की ओर इशारा करता है। स्थानीय थाना अधिकारी ने बताया कि मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुट गई है। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीण सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

About Amit Sagar

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

अल्मोड़ा: मटेला गांव में गुलदार का आतंक, एक हफ्ते में 10 बार कैमरे में कैद

अल्मोड़ा के ग्रामीण क्षेत्रों में गुलदार की बढ़ती सक्रियता ने लोगों को गहरी दहशत में डाल दिया है। पिछले एक माह से गुलदार 20 से अधिक पालतू तथा बेसहारा पशुओं को अपना निवाला बना चुका...
By Nov 16, 2025

अल्मोड़ा में अकेली रह रही बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, घर में मिला खून से लथपथ शव

अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा ब्लॉक स्थित सांगण साहु गांव में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या कर दी गई है। घर के भीतर उनका खून से लथपथ शव मिलने से पूरे क्षेत्र में...
By Nov 16, 2025

साझा करें