लखीमपुर खीरी: स्कूल के पास मिले दो सुतली बम, गांव में दहशत; पुलिस ने शुरू की जांच
By
Dec 10, 2025
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब ईसानगर थाना क्षेत्र के खमरिया कलां गांव के प्राथमिक स्कूल के पास दो सुतली बम जैसी संदिग्ध वस्तुएं मिलीं। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने इन वस्तुओं को देखा, जिसके बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई। बम की सूचना मिलते ही मौके पर सैकड़ों ग्रामीण जमा हो गए।
सूचना पाकर थानाध्यक्ष निर्मल तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत दोनों संदिग्ध वस्तुओं को अपने कब्जे में लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया ये वस्तुएं सुतली बम जैसी लग रही हैं। सुरक्षा के मद्देनजर, दोनों संदिग्ध वस्तुओं को सावधानीपूर्वक पानी से भरी बाल्टी में रखा गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि ये वस्तुएं यहां कैसे पहुंचीं और इनका उद्देश्य क्या था।
