खराब डीप फ्रीजर पर उपभोक्ता आयोग का फैसला, वोल्टाज कंपनी को देने होंगे पैसे
वारंटी अवधि में खराब हुए डीप फ्रीजर को न तो कंपनी ने बदला और न ही दुकानदार ने पैसे वापस किए। इस मामले में आखिरकार जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग द्वितीय ने उपभोक्ता के पक्ष में फैसला सुनाया है। आयोग के अध्यक्ष आशुतोष और सदस्य पारुल कौशिक ने वोल्टाज (ए.टाटा) प्रोडक्ट वोल्टाज लिमिटेड और महिमा इंटरप्राइजेज को आदेश दिया है कि वे वादी दीपू को 45 दिनों के भीतर उनके डीप फ्रीजर की कीमत 22,900 रुपये वापस करें। इतना ही नहीं, उपभोक्ता को हुई मानसिक पीड़ा के लिए पांच हजार रुपये अतिरिक्त और वाद व्यय के रूप में भी देने होंगे।
जरार थाना बाह निवासी दीपू ने आयोग में दायर वाद में बताया कि उन्होंने 6 अप्रैल 2022 को संजय प्लेस स्थित महिमा इंटरप्राइजेज से 22,900 रुपये की लागत में 320 लीटर का डीप फ्रीजर खरीदा था। कंपनी की ओर से इस पर तीन साल की वारंटी भी दी गई थी। खरीद के कुछ दिन बाद ही डीप फ्रीजर ने काम करना बंद कर दिया, जिससे उसमें रखा सामान खराब होने लगा।
पीड़ित उपभोक्ता ने कंपनी के ऑनलाइन कस्टमर केयर पर शिकायत दर्ज कराई। कंपनी के मैकेनिक ने घर आकर फ्रीजर की जांच की और कंप्रेशर खराब होने की बात कही। अगले दिन नया कंप्रेशर लगाया गया, लेकिन दो महीने बाद ही फ्रीजर फिर से खराब हो गया। दोबारा शिकायत करने पर मैकेनिक आया और उसने मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट बताया। जब उपभोक्ता ने दुकानदार से संपर्क किया तो उसने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने को कहा। इसके बाद न तो दुकानदार ने कोई सुनवाई की और न ही कंपनी की ओर से कोई समाधान मिला।
उपभोक्ता के लगातार परेशान होने और कंपनी व दुकानदार द्वारा कोई संतोषजनक जवाब न दिए जाने पर, उसने उपभोक्ता आयोग का दरवाजा खटखटाया। आयोग ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद कंपनी और डीलर को दोषी पाया और उन्हें तत्काल भुगतान के आदेश दिए। यह फैसला उन उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी राहत है जो वारंटी के बावजूद कंपनियों की लापरवाही का शिकार होते हैं।
सास ने बहू के मायके के जेवर हड़पे, पति सहित तीन पर मुकदमा दर्ज
डीजे की आवाज पर विवाद: घर में घुसकर बुजुर्गों और महिलाओं से मारपीट, मुकदमा दर्ज
जीवित प्रमाण पत्र जमा न करने वाले 10 हजार पेंशनरों की पेंशन रोकी जाएगी
WPL 2026: दीप्ति शर्मा बनीं सबसे महंगी खिलाड़ी, यूपी वॉरियर्स ने 3.2 करोड़ में खरीदा
आगरा के इंडस्ट्रियल एरिया में केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका, तीन कर्मचारी झुलसे
बाइक चलाते हुए सीओडी कर्मी की अचानक मौत, हार्ट अटैक की आशंका
जीजा ने तंत्र-मंत्र से फंसाया साली को, पत्नी को दी धमकी, लिव-इन में रह रहा आरोपी
ताजमहल का मुख्य गुंबद निखरेगा, दिसंबर के अंत तक हटेगी पाड़
