केजरीवाल बोले- PM मोदी और अमित शाह ने रचा षड्यंत्र, जेल से आने के बाद चुप रहने की बताई वजह
दिल्ली की एक अदालत द्वारा शराब घोटाले से जुड़े एक मामले में आरोप मुक्त किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने इस केस का पूरा षड्यंत्र रचने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को जिम्मेदार बताया। केजरीवाल ने दोनों से देश से माफी मांगने की भी मांग की।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केजरीवाल ने उन लोगों को जवाब दिया जो कहते हैं कि जेल से आने के बाद वह चुप हो गए हैं या गायब हो गए हैं। उन्होंने कहा, ‘जब मुझ पर आरोप लगे तो मैंने तय किया था कि जब तक मैं पूरे देश के सामने निर्दोष साबित नहीं हो जाऊंगा, तब तक मैं चुप रहूंगा।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं कोई नेता नहीं हूं, पॉलिटिशियन को फर्क नहीं पड़ता, उनकी चमड़ी मोटी होती है, लेकिन मुझे फर्क पड़ता है। जब कोई मुझे बेईमान बोलता है, मेरे परिवार को ताने मारे जाते हैं, तो मुझे फर्क पड़ता है।’
केजरीवाल ने कहा कि आज उनके दिल से बहुत बड़ा बोझ उतर गया है, क्योंकि वह निर्दोष साबित हो चुके हैं। बता दें कि इस केस के सिलसिले में केजरीवाल को करीब छह महीनों तक जेल में भी रहना पड़ा था।
इससे पहले, कोर्ट से दोष मुक्त होने का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा, ‘न्यायालय ने ऐतिहासिक फैसला दिया है। मैं जज साहब और उन वकील भाइयों का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने हमारी लड़ाई लड़ी। चार वर्षों से ईडी, सीबीआई का इस्तेमाल करके आम आदमी पार्टी पर शराब घोटाला करने का आरोप लगाया गया।’
उन्होंने कहा, ‘अदालत ने कहा कि इस केस में ऐसा कोई सबूत नहीं है, जिससे मुकदमा शुरू भी किया जा सके। यह पूरा षड्यंत्र प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री ने मिलकर रचा। उन्हें देश से माफी मांगना चाहिए। आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए यह षड्यंत्र रचा गया। अदालत के आदेश से साफ हो गया कि केजरीवाल कट्टर ईमानदार है।’
इस फैसले से आम जनता को यह उम्मीद है कि न्यायपालिका निष्पक्षता से काम करती है और किसी भी व्यक्ति को झूठे आरोपों में फंसाया नहीं जा सकता।
यूपी इफ्तार टाइम: रमजान का दसवां रोजा, जानें बड़े शहरों में आज इफ्तार का समय
बटुक प्रकरण पर अखिलेश की ब्रजेश पाठक को चुनौती, समाज का सम्मान बचाएं या सरकार गिराएं
कानपुर कचहरी में होली मिलन: बार डांसरों के ठुमकों पर वकील भी झूमे, वीडियो वायरल
UP News: होली पर शांति बनाए रखने के लिए पुलिस की खास तैयारी, ड्रोन से छतों पर तलाशी
कानपुर हॉस्टल में नर्सिंग छात्रा की मौत, परिवार में मातम, सुसाइड की आशंका
लखनऊ: टेंट कारोबारी के बेटे ने की आत्महत्या, आठ महीने पहले हुई थी शादी
दिल्ली में लाइव कॉन्सर्ट के चलते आज बंद रहेंगे कई रास्ते, जान लें सारी डिटेल्स
बिजली उपकेंद्र पर काम करते समय करंट से लाइनमैन झुलसा, इलाज जारी – lineman accident
