कैटी पेरी और जस्टिन ट्रूडो का प्यार परवान चढ़ा, जापान वेकेशन की रोमांटिक तस्वीरें वायरल
हॉलीवुड की मशहूर सिंगर कैटी पेरी और कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के बीच का रिश्ता अब जगजाहिर हो चुका है। लंबे समय से दोनों के डेटिंग की खबरें आ रही थीं, लेकिन अब कैटी ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जस्टिन के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करके इन अफवाहों पर मुहर लगा दी है। ये तस्वीरें जापान में उनके वेकेशन के दौरान ली गई हैं, जहां दोनों क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।
कैटी पेरी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर कई तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं। इन तस्वीरों में कैटी और जस्टिन एक-दूसरे के साथ बेहद रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में 41 साल की कैटी 53 साल के जस्टिन के साथ पोज दे रही हैं, जबकि अन्य तस्वीरों में वे टोक्यो के टूरिस्ट स्पॉट्स पर घूमते और वहां के स्थानीय व्यंजनों का आनंद लेते दिख रहे हैं।
कैटी ने इन पोस्ट्स के साथ कैप्शन में “टोक्यो टाइम्स एंड टूर एंड मोर” लिखा है। यह वेकेशन उनके लाइफटाइम टूर के लिए जापान जाने के दौरान हुआ, जहां जस्टिन ने उन्हें ज्वाइन किया। यह कपल अब खुलकर अपने रिश्ते को स्वीकार कर रहा है, जो उनके फैंस के लिए एक बड़ी खबर है। इससे पहले भी उनकी क्रूज पर ली गई तस्वीरें वायरल हुई थीं, लेकिन अब कैटी ने खुद इसे सार्वजनिक कर दिया है।
