Kasganj news: जुआ के ठिकाने पर पुलिस का छापा, चार व्यापारी गिरफ्तार
शहर कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ के एक ठिकाने पर छापा मारा है। पुलिस के अचानक पहुंचने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान पुलिस ने चार लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा। पकड़े गए सभी लोग शहर के अलग-अलग व्यापार से जुड़े हुए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद व्यापारिक संगठनों से जुड़े कुछ लोग कोतवाली पहुंचे, लेकिन पुलिस ने किसी भी तरह की ढील देने से इनकार कर दिया।
पुलिस को सूचना मिली थी कि सहावर गेट क्षेत्र में छोटी सब्जी मंडी के पास एक ठिकाने पर कई दिनों से बड़े स्तर पर जुआ खेला जा रहा है। बताया गया कि इस जुआ में शहर के कई प्रमुख व्यापारी भी शामिल थे और लाखों रुपये का दांव लगाया जा रहा था। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गोपनीय रूप से एक टीम बनाई। टीम ने सादे कपड़ों में मौके पर घेराबंदी की और अचानक छापा मारा।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जुआ खेलते हुए शहर निवासी पंकज गुप्ता, संजय गुप्ता उर्फ पुच्ची लाला, नवीन गुप्ता और राजीव को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
