0

कास: CM Yuva Udymi Yojana के 828 आवेदन निरस्त, DM ने बैंकों से मांगी रिपोर्ट

By Dec 24, 2025

कासगंज जिले में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना (CM Yuva Udymi Yojana) के तहत ऋण के लिए आवेदन करने वाले सैकड़ों युवाओं को निराशा हाथ लगी है। जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति की समीक्षा बैठक में यह खुलासा हुआ कि बैंकों ने 828 आवेदनों को विभिन्न कारणों से निरस्त कर दिया है। इतनी बड़ी संख्या में आवेदन निरस्त होने की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी प्रणय सिंह और सीडीओ वीरेंद्र सिंह ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने बैंकों को निर्देश दिया है कि वे निरस्त किए गए आवेदनों की अलग से समीक्षा करें और कारणों की रिपोर्ट पेश करें।

उपायुक्त उद्योग चंद्रभान भास्कर ने बैठक में बताया कि जनपद में योजना के तहत 1700 का लक्ष्य था, जिसके सापेक्ष 1540 आवेदन बैंकों को भेजे गए थे। इनमें से केवल 538 आवेदनों को ही स्वीकृत किया गया और 533 में ऋण वितरण हुआ। बैंकों ने 828 आवेदनों को निरस्त कर दिया। जिलाधिकारी ने इस पर गंभीर रुख अपनाते हुए 29 दिसंबर को बैंकों के स्तर पर लंबित और निरस्त आवेदनों की समीक्षा के लिए अलग से बैठक बुलाई है।

बैठक में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। इस योजना में 149 लाख रुपये के लक्ष्य के मुकाबले 32 आवेदनों पर 73.75 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ है। इसके अलावा, नए औद्योगिक आस्थान विकसित करने के लिए सहावर और कासगंज तहसील में भूमि चिह्नांकित करने पर भी चर्चा हुई।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

कासगंज के किसानों को राहत, 84 हजार बोरी यूरिया की रैक पहुंची, Kasganj news

कासगंज जिले के किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। रबी की फसल के लिए यूरिया की कमी से जूझ रहे किसानों को अब पर्याप्त उर्वरक मिल सकेगा। जिले में दो कंपनियों की कुल...
By Dec 24, 2025

साझा करें