कानपुर अंडर-13 क्रिकेट लीग: जीडीएस एकेडमी 35 रन पर ढेर, क्रिक आईटी की आसान जीत
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग में गुरुवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में क्रिक आईटी एकेडमी ने जीडीएस एकेडमी को दस विकेट से करारी शिकस्त दी। वहीं, दूसरे मुकाबले में यशराज एकेडमी ने केसीए एकेडमी को 41 रन से पराजित किया।
किदवई नगर स्थित कानपुर साउथ-बी मैदान पर खेले गए पहले मैच में जीडीएस एकेडमी का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। टीम अपनी पूरी पारी में महज 35 रन पर ऑलआउट हो गई। गेंदबाजी में युवराज सिंह ने चार, नमन त्रिवेदी व समर्थ सिंह ने तीन-तीन विकेट झटके। जवाब में क्रिक आईटी एकेडमी ने समर्थ सिंह के नाबाद 30 रनों की बदौलत बिना कोई विकेट खोए आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। समर्थ को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
श्यामनगर स्थित आरपीसीए मैदान पर हुए दूसरे मैच में यशराज एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए संदीप पाल के नाबाद 80 रनों की मदद से 27 ओवर में आठ विकेट पर 135 रन बनाए। जवाब में केसीए एकेडमी नौ विकेट खोकर 94 रन ही बना सकी। संदीप पाल को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। इस लीग का आयोजन युवा क्रिकेटरों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
कानपुर में चाइनीज मांझे से बाइक सवार घायल, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
कानपुर: नानाराव पार्क में रुक्मिणी विवाह की झांकी, कथा का छठवां दिन संपन्न
सचेंडी में ट्रक दुर्घटना: खड़े वाहन में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, चालक की दर्दनाक मौत
कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: शिवम मिश्रा को मिली जमानत, पुलिस की रिमांड अर्जी खारिज
यूट्यूबर बनने का चस्का: बच्चों ने किया किडनैपिंग प्रैंक, पुलिस ने दर्ज की FIR
कानपुर में दबंगों का आतंक: घर में फेंका बम, कार में आगजनी की घटना
कानपुर: लैंबॉर्गिनी कार मालिक शिवम गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी, जानें क्या है पूरा मामला
कानपुर में रील बनाने के लिए बच्चे का ‘अपहरण’, फिरौती कॉल से मचा हड़कंप
