0

कानपुर देहात: C-section के 16 दिन बाद महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप

By Feb 5, 2026

कानपुर देहात के पुखरायां स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के 16 दिन बाद एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी दीपक यादव की पत्नी अलका (20) को प्रसव पीड़ा होने पर 19 जनवरी को पुखरायां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में ऑपरेशन (C-section) से प्रसव के बाद उसने बच्चे को जन्म दिया, लेकिन कुछ ही देर बाद अलका की हालत बिगड़ने लगी।

परिजनों ने बताया कि अस्पताल ने अलका को कानपुर के नौबस्ता स्थित एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। वहां भी हालत में सुधार न होने पर उसे रावतपुर के एक अन्य अस्पताल ले जाया गया। दो दिन पहले ही अलका को घर भेजा गया था। गुरुवार सुबह अचानक उसकी तबीयत फिर बिगड़ी। परिजन उसे वापस कानपुर ले जा रहे थे, लेकिन पुखरायां पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया।

गुस्साए परिजनों ने महिला का शव उसी निजी अस्पताल के सामने रखकर हंगामा शुरू कर दिया, जहां उसका ऑपरेशन हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल की लापरवाही के कारण ही प्रसूता की मौत हुई है। सूचना पर भोगनीपुर कोतवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को शांत कराया। पुलिस ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

कानपुर देहात में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई कार; ओडिशा के दंपति समेत 4 घायल

कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कानपुर-इटावा हाईवे पर मोहम्मदपुर गांव के पास तेज रफ्तार कार आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में कार...
By Feb 5, 2026

कानपुर देहात में भीषण हादसा, ट्रक से टकराई कार, ओडिशा के दंपति समेत 4 घायल (Kanpur accident news)

कानपुर देहात जिले में कानपुर-इटावा हाईवे पर अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव के पास गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। अयोध्या से नई दिल्ली जा रहे ओडिशा के एक परिवार की कार आगे...
By Feb 5, 2026

कानपुर देहात में बारिश के बाद घना कोहरा, शीतलहर से बढ़ी गलन; Kanpur weather news

कानपुर देहात में मंगलवार को हुई बारिश के बाद बुधवार को मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला। सुबह की शुरुआत घने कोहरे और तेज शीतलहर के साथ हुई, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सड़कों...
By Feb 5, 2026

साझा करें