कानपुर देहात: तमंचा लहराते युवक का वीडियो वायरल, पुलिस की तलाश जारी
By
Apr 2, 2026
कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के संगसियापुर गांव से एक युवक का सोशल मीडिया पर तमंचा लहराते हुए वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में युवक अभद्र भाषा का प्रयोग करता भी दिख रहा है। इस वायरल वीडियो के संज्ञान में आने के बाद पुलिस महकमा हरकत में आ गया है।
अधिकारियों के निर्देश पर अकबरपुर पुलिस और एसओजी की टीमें सक्रिय हो गई हैं। पुलिस और एसओजी मिलकर आरोपी युवक की तलाश कर रही है। अकबरपुर कोतवाल हरमीत सिंह ने बताया कि वीडियो संगसियापुर गांव से जुड़ा है और इसकी जांच की जा रही है। छानबीन पूरी होने के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस तरह की हरकतें समाज में भय का माहौल पैदा कर सकती हैं और युवाओं को गलत रास्ते पर जाने के लिए प्रेरित कर सकती हैं।
