0

Kanpur Dehat News: चेकिंग में पकड़ी गई 1 लाख की अवैध शराब, तीन तस्कर गिरफ्तार

By Feb 6, 2026

कानपुर देहात पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत रानियां थाना क्षेत्र में तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रायपुर-गजनेर तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान एक कार को रोका, जिसमें 20 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। बरामद शराब की कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान रोकी गई कार में 896 क्वार्टर अवैध शराब मिली। कार सवार तीनों आरोपियों को तत्काल हिरासत में ले लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनोद गुप्ता (जूही लाल कॉलोनी, कानपुर), मुकेश सिंह (तिलसड़ा घाटमपुर) और अविनाश शिवहरे (विश्व बैंक बर्रा, कानपुर) के रूप में हुई है। पूछताछ में तीनों ने स्वीकार किया कि वे इस अवैध शराब को सरवनखेड़ा में बेचने के लिए ले जा रहे थे।

इंस्पेक्टर रानियां शिव नारायण सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बरामद कार को भी सीज कर दिया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें