0

Kanpur Dehat news: सीडीओ के औचक निरीक्षण में 6 कर्मचारी अनुपस्थित, स्पष्टीकरण मांगा गया

By Jan 16, 2026

कानपुर देहात के विकास भवन में शुक्रवार को सीडीओ विधान जायसवाल ने विभिन्न दफ्तरों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें छह कर्मचारी बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। सीडीओ ने इस लापरवाही पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और सभी अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब किया। उन्होंने सभी को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सीडीओ के निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों में लघु सिंचाई विभाग के प्रधान सहायक राकेश कुमार, कनिष्ठ सहायक विक्रांत कुशवाहा और हिमांशु कुमार, मैकेनिक कमल कुमार शामिल थे। इसके अलावा डीपीआरओ कार्यालय में कार्यरत डीपीएम अनुपम कुमार और आरईडी विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महेंद्र वर्मा भी गैरहाजिर मिले।

सीडीओ ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि वे समय से दफ्तरों में उपस्थित होकर राजकीय कार्यों का निर्वहन करें। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि आकस्मिक अवकाश लेने से पहले मानव संपदा पोर्टल पर अवकाश अंकित किया जाए।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

कानपुर देहात news: सीडीओ ने किया विकास भवन का औचक निरीक्षण, 6 कर्मचारी मिले अनुपस्थित

कानपुर देहात में सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की लापरवाही पर प्रशासन सख्त हो गया है। मुख्य विकास अधिकारी (CDO) विधान जायसवाल ने शुक्रवार को विकास भवन स्थित विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान,...
By Jan 16, 2026

कानपुर देहात में चोरी की वारदात, लाखों के गहने और नगदी गायब; पुलिस पर लापरवाही का आरोप

कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के कपासी खुर्द गांव में गुरुवार रात चोरों ने एक घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर से लाखों रुपये के गहने और नगदी...
By Jan 16, 2026

साझा करें