0

कानपुर देहात news: दीवार गिरने से 5 साल के बच्चे की मौत, परिवार में मातम

By Feb 10, 2026

कानपुर देहात जिले के मंगलपुर थाना क्षेत्र के आराजी बिछियापुर गांव में सोमवार शाम एक दुखद घटना हुई। गांव में खेल रहे 5 साल के बच्चे यीशू पुत्र स्व. राजेश कुमार पर अचानक एक बाउंड्रीवॉल गिर गई। बच्चा मलबे में दब गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पड़ोसियों और परिजनों ने तुरंत मलबा हटाकर बच्चे को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल यीशू को तुरंत संदलपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद उसे अकबरपुर के दूसरे निजी अस्पताल रेफर किया गया। अकबरपुर अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात बच्चे की मौत हो गई। शव गांव पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। इकलौते बेटे की मौत से मां बदहवास हो गई, जबकि बहनों नेहा, छोटकी व कंचन का रो-रोकर बुरा हाल था। मंगलवार को परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। संदलपुर चौकी प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने इस घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

यूपी बोर्ड परीक्षा: कानपुर देहात में कंट्रोल रूम तैयार, आज से शुरू होगा केंद्रों का ट्रायल

कानपुर देहात में 18 फरवरी से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। जिले में कुल 80 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 49,600 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। नकल...
By Feb 10, 2026

कानपुर देहात में भीषण सड़क हादसा, एंबुलेंस और ऑटो की टक्कर में 9 factory workers घायल

कानपुर देहात के गजनेर-रायपुर मार्ग पर सोमवार सुबह करीब 9 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। औद्योगिक क्षेत्र रनियां स्थित एक बिस्किट फैक्ट्री में काम करने वाले 8 श्रमिक ड्यूटी खत्म कर ऑटो से अपने गांव...
By Feb 10, 2026

कानपुर देहात: Voter List में बदलाव के लिए सामूहिक आवेदन नहीं होंगे स्वीकार, DM ने दिए निर्देश

कानपुर देहात में आगामी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2026 के तहत मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटि रहित बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिलाधिकारी कपिल सिंह ने इस संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के...
By Feb 10, 2026

साझा करें