0

कानपुर देहात: तनाव में चल रहे युवक ने आम के पेड़ से लटककर दी जान, Kanpur Dehat news

By Mar 18, 2026

कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली है। मानपुर डेरा गांव निवासी बृजेश नायक का शव बुधवार सुबह गांव के बाहर खेत में आम के पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि बृजेश नायक पिछले कुछ समय से तनाव में चल रहा था। मंगलवार रात वह खेतों में लाही की थ्रेसिंग कराने के बाद घर आया और अपने कमरे में चला गया। देर रात वह घर से निकलकर खेत पर गया और आम के पेड़ से फांसी लगा ली। सुबह जब परिजनों को घटना का पता चला तो कोहराम मच गया। मृतक की मां बबली देवी का रो-रोकर बुरा हाल था।

सिकंदरा थाना इंस्पेक्टर जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में परिजनों ने युवक के तनाव में होने की बात कही है। हालांकि, वे आत्महत्या के पीछे की ठोस वजह नहीं बता सके हैं। पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

कानपुर देहात: रिंद नदी में डूबे युवक का 3 दिन बाद मिला शव, परिजनों ने की FIR की मांग

कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र में रिंद नदी में डूबे एक 25 वर्षीय युवक का शव मंगलवार को बरामद हुआ। युवक तीन दिन पहले भेड़ों को बचाने के प्रयास में नदी में गिर गया...
By Mar 18, 2026

साझा करें