कब्रिस्तान में मिला 15 फीट लंबा अजगर, ग्रामीणों में मचा हड़कंप
देहरादून जनपद के डोईवाला क्षेत्र के हंसूवाला गांव में शुक्रवार को एक विशालकाय अजगर मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। गांव के कब्रिस्तान के पास लगभग 15 फीट लंबे इस अजगर को देखकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों में भय व्याप्त हो गया।
ग्रामीणों के अनुसार, शुक्रवार दोपहर में जब कुछ लोग खेत में घास लेने गए थे, तभी उनकी नजर कब्रिस्तान के पास धूप सेंक रहे इस विशालकाय अजगर पर पड़ी। सांप की लंबाई देखकर सभी सहम गए और तुरंत इसकी सूचना स्थानीय सर्प मित्र भारत भूषण कौशल को दी गई।
सूचना मिलते ही सर्प मित्र भारत भूषण कौशल तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरी सावधानी और कुशलता से विशालकाय अजगर का रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। काफी मशक्कत के बाद उन्होंने अजगर को सुरक्षित रूप से पकड़ लिया। बाद में, पकड़े गए अजगर को जंगल में ले जाकर सुरक्षित छोड़ दिया गया, ताकि वह अपने प्राकृतिक आवास में रह सके।
सर्प मित्र कौशल के अनुसार, रेस्क्यू किए गए अजगर की लंबाई लगभग 15 फीट थी। उन्होंने बताया कि सर्दियों के मौसम में ऐसे जीव अक्सर धूप सेंकने के लिए खुले और गर्म स्थानों की ओर आ जाते हैं। इस बार यह अजगर संभवतः कब्रिस्तान के पास खेत में धूप का आनंद लेने के लिए पहुंचा था। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली, हालांकि कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बना रहा।
डोईवाला में गोशाला में गोवंश से कुकृत्य, युवक गिरफ्तार
सरकारी नौकरी के नाम पर 52 लाख ठगने वाला शिक्षक देहरादून से गिरफ्तार
बाल वैज्ञानिकों ने पेश की जल संरक्षण की अनोखी तकनीकें, भविष्य की चिंता और नवाचार का संगम
अपना घर आश्रम में तीन बेटियों का विवाह, रस्मों के साथ नए जीवन की शुरुआत
उत्तराखंड में हर दिन 1800 टन कचरा: उठान और निस्तारण पर गंभीर सवाल
डोईवाला शुगर मिल का नया पेराई सत्र शुरू, 30 लाख क्विंटल गन्ने का लक्ष्य
उत्तराखंड में भाजपा का दबदबा कायम, सहकारी समितियों में फहराया जीत का परचम
साइबर ठगों ने DSP को बनाया शिकार, 2.20 लाख ठगे
