0

जस्टिन ग्रीव्स ने रचा इतिहास, वेस्टइंडीज को दिलाई हार से मुक्ति, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट ड्रॉ

By Dec 10, 2025

पिछले 13 सालों से टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड के विरुद्ध वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। लेकिन तीन टेस्ट मैचों की मौजूदा सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज जस्टिन ग्रीव्स ने ऐतिहासिक पारी खेलते हुए टीम को नई उम्मीद दी है। सीरीज का दूसरा टेस्ट 10 दिसंबर से वेलिंगटन में खेला जाएगा, जहां वेस्टइंडीज के पास जीत दर्ज कर सीरीज पर बढ़त बनाने और 2012 के बाद पहली बार न्यूजीलैंड के विरुद्ध सीरीज ड्रॉ कराने या जीतने का मौका होगा। 2012 के बाद से वेस्टइंडीज को लगातार हार का सामना करना पड़ा है।

क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज जस्टिन ग्रीव्स ने न्यूजीलैंड के विरुद्ध इतिहास रच दिया। उन्होंने चौथी पारी में नाबाद 202 रन की शानदार पारी खेलते हुए न केवल मैच को हार से बचाया, बल्कि एक बेहद दुर्लभ रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। ग्रीव्स टेस्ट क्रिकेट की चौथी पारी में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के सातवें खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा जार्ज हेडली, बिल एड्रिच, सुनील गावस्कर, गार्डन ग्रीनिज, नाथन एस्टल और काइल मेयर्स कर चुके हैं।

531 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की शुरुआत लड़खड़ा गई थी और टीम 72 रन पर चार विकेट गंवा चुकी थी। ऐसे मुश्किल समय में ग्रीव्स क्रीज पर वेस्टइंडीज की उम्मीद बनकर डटे रहे। उन्होंने 388 गेंदों का सामना करते हुए 19 चौकों की मदद से अपनी नाबाद पारी को दोहरे शतक में तब्दील किया।

उनकी इस पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने 163.3 ओवर में छह विकेट खोकर 457 रन बनाए और मुकाबला ड्रॉ कराने में सफल रही। ग्रीव्स की पारी इसलिए भी ऐतिहासिक मानी जा रही है, क्योंकि वह नंबर छह या उससे नीचे बल्लेबाजी करने वाले पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने चौथी पारी में दोहरा शतक जड़ा। यह उपलब्धि उन्हें क्रिकेट इतिहास के एक बेहद प्रतिष्ठित क्लब में शामिल करती है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

IndiGo चेयरमैन ने मांगी माफी, कहा- ‘जानबूझकर नहीं किया यात्रियों को परेशान, ये थी असली वजह’

IndiGo के चेयरमैन और गैर-कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक विक्रम सिंह मेहता ने बुधवार को अभूतपूर्व उड़ान व्यवधानों के एक सप्ताह बाद विस्तृत सार्वजनिक माफी जारी की। उन्होंने उन आरोपों का खंडन किया कि एयरलाइन ने नए...
By Dec 10, 2025

यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को बदायूं जिले में अधिकारियों के साथ विकास व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को गंभीरतापूर्वक और निष्ठा से कार्य करने के लिए...
By Dec 10, 2025

अखिलेश यादव का BJP पर पलटवार, ‘राम भक्त’ होने का दिया चैलेंज; अयोध्या मंदिर पर कही ये बात

समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के दर्शन को लेकर बीजेपी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि उनसे बार-बार यह सवाल क्यों पूछा जाता है कि क्या उन्होंने...
By Dec 10, 2025

सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार

आगरा के शाहगंज इलाके में एक सगाई समारोह उस समय दहशत में बदल गया जब दो युवकों ने अचानक हंगामा शुरू कर दिया। उमंग मैरिज होम में जगदीश फोंटी के बेटे की सगाई चल रही...
By Dec 10, 2025

अखिलेश यादव ने राम मंदिर पर BJP को घेरा, ‘राम भक्त होने का दिया ये चैलेंज

समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन के बाद से ही बीजेपी द्वारा बार-बार पूछे जा रहे सवालों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उन्हें बार-बार यह पूछकर...
By Dec 10, 2025

‘एसआईआर के एग्जाम’ में हापुड़ अव्वल! 99.92% आवेदन हो चुके हैं जमा; फॉर्म भरने का काम अंतिम चरण में

हापुड़ जिले ने 'एसआईआर के एग्जाम' (Special Summary Revision) के लिए आवेदन करने में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। जिले में 99.92% आवेदन जमा हो चुके हैं, और फॉर्म भरने की प्रक्रिया अंतिम चरण में...
By Dec 10, 2025

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना

आगरा के सदर क्षेत्र स्थित एक मैरिज होम में शादी समारोह के दौरान अचानक 30-40 अज्ञात लोग घुस आए। विवाह के माहौल में खुशी और उल्लास था, लेकिन इन हमलावरों ने आते ही गाली-गलौज शुरू...
By Dec 10, 2025

सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 11 दिसंबर को आजमगढ़ और जौनपुर जिले में आगमन होगा। आजमगढ़ के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री गुरुवार को सुबह 9.35 बजे गोरखपुर से प्रस्थान कर रिजर्व पुलिस लाइन...
By Dec 10, 2025

साझा करें