0

जूनियर हॉकी विश्व कप: जर्मनी ने फ्रांस को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, स्पेन भी अंतिम चार में

By Dec 10, 2025

सात बार की चैंपियन जर्मनी ने जूनियर मेंस हॉकी विश्व कप के रोमांचक क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार को पिछली उपविजेता फ्रांस को शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया, जबकि स्पेन ने भी न्यूजीलैंड को हराकर अंतिम चार में जगह बना ली।

दो साल पहले खेले गए फाइनल की यादें ताजा करते हुए जर्मनी ने एक बार फिर जोश से भरी फ्रांस टीम पर अपना दबदबा कायम रखा। मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम पर यह मुकाबला देखने के लिए दोनों यूरोपीय दिग्गज टीमों के खिलाड़ियों के परिजन मौजूद थे जो लगातार हौसला अफजाई कर रहे थे। निर्धारित समय तक स्कोर 2-2 से बराबर रहने के बाद मैच शूटआउट तक खिंचा। शूटआउट में जर्मनी के लिए जोनास वोन जर्सम, जस्टस वारवेग और लुकास कोसेल ने गोल दागे, जबकि फ्रांस के लिए सिर्फ आर्टिस्टाइड मिकालेस ही गोल कर सके।

एक अन्य बेहद रोमांचक मुकाबले में आखिरी सेकंडों में पेनाल्टी कार्नर पर ब्रूनो अविला के गोल के दम पर स्पेन ने न्यूजीलैंड को 4-3 से हराया।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

जूनियर हॉकी विश्व कप: स्पेन ने स्पेन ने अर्जेंटीना को हराकर रचा इतिहास, पहली बार फाइनल में बनाई जगह

स्पेन की जूनियर हॉकी टीम ने रविवार को चेन्नई में खेले गए एक रोमांचक मुकाबले में अर्जेंटीना को 2-1 से हराकर एफआइएच जूनियर विश्व कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। यह स्पेन के...
By Dec 10, 2025

साझा करें