‘जुम्मा चुम्मा’ गर्ल किमी काटकर 33 साल बाद वापस लौटीं, बेटे की जान बचाने के लिए छोड़ दिया था सब कुछ
किमी काटकर, जिन्हें कभी बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस अभिनेत्रियों में गिना जाता था, 33 साल बाद फिर से सुर्खियों में हैं। ‘जुम्मा चुम्मा दे दे’ गाने से रातोंरात स्टार बनीं किमी 1992 में अचानक फिल्मों से गायब हो गईं थीं। हाल ही में अभिनेत्री दिव्या सेठ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर किमी काटकर की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में किमी दिव्या के साथ नजर आ रही हैं, जिससे उनके फैंस हैरान हैं।
किमी काटकर ने अपने करियर की शुरुआत 1985 में ‘पत्थर दिल’ से की थी। उसी साल वह ‘एडवेंचर्स ऑफ टार्जन’ में भी दिखीं। लेकिन उन्हें असली पहचान 1991 की फिल्म ‘हम’ से मिली, जिसमें वह अमिताभ बच्चन के साथ थीं। फिल्म का गाना ‘जुम्मा चुम्मा दे दे’ सुपरहिट हुआ और किमी रातोंरात रातोंरात स्टार बन गईं।
किमी ने ‘मेरा लहू’, ‘दरियादिल’, ‘इलीगल कानून’, ‘वर्दी’ और ‘मर्द की जुबान’ जैसी कई फिल्में कीं। लेकिन 1992 की फिल्म ‘हमला’ के बाद उन्होंने अचानक बाद उन्होंने बॉलीवुड छोड़ दिया। एक इंटरव्यू में किमी ने खुद बताया था कि वह फिल्मों से ऊब चुकी थीं और इंडस्ट्री से तंग आ गई थीं। उन्होंने फोटोग्राफर शांतनु श्योरे से शादी करने का फैसला किया और हमेशा के लिए अभिनय छोड़ दिया।
किमी ने बताया कि ‘हम’ के बाद उन्हें अमिताभ बच्चन के साथ कई फिल्मों के ऑफर मिले, लेकिन शादी के फैसले के बाद उन्होंने सभी ठुकरा दिए। शादी के कुछ साल बाद, किमी अपने पति और बेटे सिद्धांत के साथ ऑस्ट्रेलिया चली गईं। उस समय उनका बेटा एक गंभीर बीमारी से जूझ रहा था, और डॉक्टरों ने और डॉक्टरों ने विदेश में इलाज की सलाह दी थी। अपने बेटे की जान बचाने के लिए किमी ने सब कुछ छोड़ दिया।
ऑस्ट्रेलिया में लगभग पांच साल रहने के बाद, किमी अब अपने परिवार के साथ गोवा में रह रही हैं। उनके पति शांतनु ‘द वन स्कूल गोवा’ के संस्थापक हैं। फिल्मों से दूर रहकर, किमी पूरी तरह से अपने परिवार की देखभाल में समर्पित हैं।
