कानपुर में धूमधाम से मनाई गई झूलेलाल जयंती, निकलीं शोभायात्राएं
कानपुर में भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव चेट्रीचंड शुक्रवार को शहर भर में धूमधाम से मनाया गया। रामबाग, स्वरूप नगर, गुजैनी, बर्रा, गोविन्द नगर, आर्यनगर और रतनलाल नगर जैसे प्रमुख क्षेत्रों से भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं, जिनमें भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस उत्सव का समापन देर रात नदियों और नहरों में बहराणा साहिब के विसर्जन के साथ हुआ।
शहर के मंदिरों को फूलों और रंगबिरंगी रोशनी से खूबसूरती से सजाया गया था, जिससे उत्सव का माहौल और भी जीवंत हो उठा। मंदिरों में दिनभर भंडारे का आयोजन भी चलता रहा, जहाँ भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। श्री झूलेलाल अखण्ड ज्योति ट्रस्ट ने रामबाग स्थित प्राचीन झूलेलाल मंदिर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए। प्रातः भगवान श्री झूलेलाल जी की भव्य प्रभात फेरी के साथ जन्मोत्सव की शुरुआत हुई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए मंदिर पर समाप्त हुई। इसके बाद भगवान श्री झूलेलाल की महाआरती की गई और समाज के लोगों ने बहराणा साहब का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान कई बच्चों का मुण्डन संस्कार भी संपन्न हुआ। रात्रि में सभी सिन्धी पंचायतों ने मिलकर सामूहिक बहराणा साहब का विसर्जन छठ पूजा घाट, पनकी नहर पर किया।
श्री झूलेलाल शिव मंदिर (13) ब्लॉक गोविंदनगर में भी सुबह चार बजे से ही भक्तों की भीड़ दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। यहां श्री झूलेलाल जी का अभिषेक दूध, घी और शुद्ध जल से किया गया। श्री प्रेम प्रकाश आश्रम के संत साईं भोलाराम, रमेशलाल साईं, हरी दास और कोऑपरेटिव स्टेट के चेयरमैन विजय कपूर ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। भक्तों ने ‘जय झूलेलाल’ और ‘आयोलाल झूलेलाल’ के जयघोष के साथ नृत्य और संगीत का आनंद लिया।
सिंधु इंटरनेशनल स्कूल बर्रा दो में भी भगवान झूलेलाल जयंती मनाई गई, जहाँ सिंधी सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अंशवानी ने दीप प्रज्वलित कर आरती की और देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। श्री झूलेलाल मंदिर गुजैनी में भी सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा, जहाँ मंगला आरती, भजन और भंडारे का आयोजन हुआ। रतनलाल नगर में अनुचर सेवा ससथान और झूलेलाल चालिहा महोत्सव समिति ने छोला चावल का प्रसाद बांटा।
कानपुर में पुलिस के डर से युवक ने लगाई फांसी, महिला से विवाद के बाद मचा हड़कंप
कानपुर: हंसपुरम में गोवंश की हत्या, माहौल बिगाड़ने की कोशिश, Kanpur crime news
गैस की किल्लत: 45 दिन की बुकिंग ने बढ़ाई मुसीबत, आम आदमी परेशान
कानपुर में ईद के मद्देनजर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन
गवाह आरती का गला घोंटने का प्रयास, पिता-पुत्र सहित तीन पर FIR, Kanpur में भर्ती
कानपुर नागरिक सुरक्षा: तीन अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप, FIR दर्ज
कानपुर में नागरिक सुरक्षा के 3 अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप, FIR दर्ज
एचबीटीयू में काव्य संध्या: राष्ट्रभक्ति और मोहब्बत के शेर गूंजे, ‘रे वतन के सिपाहियों’ पर सभागार हुआ मंत्रमुग्ध
