झारखंड: दुमका में इंजीनियर के घर CBI raid, आय से अधिक संपत्ति मामले में हुई कार्रवाई
By
Dec 24, 2025
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की एक टीम ने बुधवार को झारखंड के दुमका स्थित गिलानपाड़ा में एक इंजीनियर के घर पर छापेमारी की। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में की गई है। इंजीनियर मोहम्मद कासिब वर्तमान में ओडिशा के भुवनेश्वर में कार्यरत हैं।
धनबाद से आई सीबीआई की चार सदस्यीय टीम सुबह करीब सात बजे कासिब के घर पहुंची। टीम ने घर के अंदर करीब चार घंटे तक तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सीबीआई अधिकारियों ने घर से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए।
हालांकि, सीबीआई अधिकारियों ने जांच के संबंध में कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया। घर के सदस्यों ने भी इस मामले पर चुप्पी साध रखी है। स्थानीय लोगों को भी छापेमारी की भनक तब लगी जब टीम जांच पूरी करके घर से बाहर निकली।
