0

झांसी: 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

By Dec 6, 2025

शिवपुरी जिले में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के जघन्य अपराध के मामले में करैरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी नरेंद्र रावत पुत्र हाकिम रावत, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम डोंगरपुर चौकी मगरौनी थाना नरवर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है। यह मामला अपराध क्रमांक 762/25 के तहत दर्ज किया गया था, जिसने क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी।

घटना की शुरुआत 29 अक्टूबर 2025 को हुई, जब फरियादी ने थाना करैरा पहुंचकर अपनी 13 वर्षीय बेटी के 28 अक्टूबर को घर से बिना बताए कहीं चले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 762/25, धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।

लगातार दबिश और पतारसी के बाद करैरा पुलिस ने 4 नवंबर 2025 को अपहृत बालिका को दस्तयाब कर लिया। बालिका के कथनों ने पूरे मामले की भयावहता को उजागर किया। उसके बयान के आधार पर प्रकरण में धारा 64(2)(एम) बीएनएस तथा 5 एल, 6 पाक्सो अधिनियम जोड़ा गया, जिससे अपराध की गंभीरता स्पष्ट हो गई।

सूत्रों के अनुसार, 4 दिसंबर 2025 को मुखबिर से मिली सटीक सूचना पर पुलिस ने आरोपी नरेंद्र रावत को ग्राम डोंगरपुर से विधिवत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

इस बीच, एक अन्य संबंधित मामले में भी पुलिस ने तत्परता दिखाई। नाबालिग बालिका के जिला अस्पताल शिवपुरी से बिना बताए चले जाने पर कोतवाली थाना में अपराध क्रमांक 737/25 दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने शहर भर के सीसीटीवी कैमरे खंगाले और लोगों से पूछताछ की। ऑपरेशन मुस्कान के तहत महज 12 घण्टे के भीतर अपहृत बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया, जिससे उनके चेहरों पर राहत की मुस्कान लौट आई।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें