0

जौनपुर: Tourist Bus की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

By Jan 27, 2026

जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को वाराणसी-लखनऊ फोरलेन पर अहिरौली गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, अहिरौली गांव निवासी 20 वर्षीय प्रदीप गौतम अपने साथी सुनील चौबे के साथ बाइक से बदलापुर कस्बे से सब्जी लेकर घर लौट रहा था। जब वे हाइवे से अपने गांव की ओर मुड़ रहे थे, तभी सुल्तानपुर से वाराणसी जा रही एक तेज रफ्तार टूरिस्ट बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्रदीप गौतम को मृत घोषित कर दिया, जबकि सुनील चौबे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ल मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने वाराणसी पुलिस की मदद से बस और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें