0

जमशेदपुर: थाने में घुसे उपद्रवी, पुलिसकर्मियों को पीटा, वायरलेस सेट तोड़ा; मानगो थाना बना अखाड़ा

By Dec 15, 2025

जमशेदपुर के अतिसंवेदनशील माने जाने वाले मानगो थाना परिसर में शुक्रवार की देर रात कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ गईं। दया नर्सिंग होम और सिम्स नर्सिंग होम के संचालकों के बीच चल रही पुरानी रंजिश ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के युवक थाने के भीतर ही भिड़ गए।

जानकारी के मुताबिक, दोनों गुटों के बीच पहले भी विवाद होता रहता था। रविवार को भी दया नर्सिंग होम के संचालक मुमताज के पुत्र और सिम्स नर्सिंग होम के हन्ने के बीच मारपीट हुई थी। इसी मामले की शिकायत दर्ज कराने हन्ने अपने सहयोगियों के साथ थाने पहुंचे थे। पुलिस अभी उनकी बात सुन ही रही थी कि तभी मुमताज का बेटा अपने समर्थकों की फौज लेकर थाने में घुस आया।

दोनों गुटों का आमना-सामना होते ही गाली-गलौज शुरू हुई और देखते ही देखते थानेदार के कक्ष के बाहर ही लात-घूसे चलने लगे। युवकों का दुस्साहस इतना बढ़ा हुआ था कि उन्होंने थाने की कुर्सियां एक-दूसरे पर फेंकनी शुरू कर दीं। इस दौरान उपद्रवियों ने थाने के वायरलेस सेट को क्षतिग्रस्त कर दिया, सरकारी फाइलें फाड़ दीं और कुर्सियां तोड़ डालीं। हद तो तब हो गई जब बीच-बचाव करने आए पुलिसकर्मियों के साथ ही युवकों ने हाथापाई शुरू कर दी। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

About Amit Sagar

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

फ्री स्मार्ट मीटर के नाम पर लूट: कनेक्शन काटने की धमकी देकर उपभोक्ताओं से वसूली, जानें पूरा मामला

सरकारी खजाने से पैसा खर्च कर बिजली विभाग आपके घर में स्मार्ट रोशनी पहुंचाना चाहता है, लेकिन जमशेदपुर के बाहरी इलाकों में यह महत्वकांक्षी योजना भ्रष्टाचार का अंधेरा लेकर आई है। केंद्र सरकार की आरडीएसएस...
By Dec 15, 2025

साझा करें