जेल में बेटी का जन्म: पति की हत्यारोपित मुस्कान ने पुलिस कस्टडी में दिया नवजात को जन्म
मेरठ शहर में बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड की आरोपी मुस्कान ने पुलिस कस्टडी में एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया है। जेल में बंद मुस्कान ने रविवार शाम करीब 6:50 बजे मेडिकल कॉलेज में नार्मल डिलीवरी के जरिए एक बच्ची को जन्म दिया। सूत्रों के अनुसार, मां और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।
रविवार शाम को ही मुस्कान को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर जेल परिसर से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। वहां महिला डॉक्टर शगुन सिंह की देखरेख में उसका उपचार चला। शाम छह बजे के बाद दर्द बढ़ने पर उसे लेबर रूम से प्रसव कक्ष में ले जाया गया, जहां उसने बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के जन्म के बाद अस्पताल स्टाफ भी उसे देखने पहुंचा। मुस्कान की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मी तैनात की गई हैं।
इस घटना के बाद मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मीडिया का भी तांता लगा रहा। बेटी को जन्म देने की सूचना पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसे पुलिस ने हटाया। जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि मुस्कान को मेडिकल कॉलेज में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है।
बता दें कि तीन मार्च की रात को ब्रह्मपुरी इलाके में मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की बेरहमी से हत्या कर दी थी। शव के चार टुकड़े कर उसे एक ड्रम में भरकर सीमेंट से जमा दिया गया था। हत्या के बाद दोनों आरोपी हिमाचल प्रदेश भाग गए थे, जहां से लौटने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
जेल में हुई नियमित मेडिकल जांच के दौरान मुस्कान के गर्भवती होने का पता चला था। वहीं, सौरभ के भाई राहुल ने मीडिया से कहा कि वे बच्ची का डीएनए टेस्ट कराएंगे और रिपोर्ट आने के बाद ही उसे स्वीकार करने या न करने का फैसला करेंगे। मुस्कान की पहले से एक बेटी है, जो अपने नाना-नानी के साथ रह रही है।
धर्मेंद्र की बहु, अभिनेत्री दीप्ति भटनागर, अब हैं एक मशहूर ट्रैवल व्लॉगर
अधिकारी जनप्रतिनिधियों की भी नहीं सुन रहे, मेरठ में 38 मामले लंबित
मुर्गे पालने पर कारोबारी पर हमला, पुलिस ने भी पीड़ित को ही हड़काया
मेरठ में महिला की संदिग्ध मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान, बच्चों के सिर से उठा साया
टेरिटोरियल आर्मी भर्ती ठगी: दो और गिरफ्तार, 2.47 लाख नकद बरामद
