0

वोटर लिस्ट में नाम-पता गलत है? तो तुरंत भरें ये फॉर्म, वरना कट जाएगा नाम!

By Dec 9, 2025

जिन मतदाताओं का वर्ष 2003 के बाद पता बदल गया है, मतदाता सूची में नाम की स्पेलिंग गलत हो गई है, या बूथ बदल गए हैं, उन्हें एसआईआर फार्म में सही जानकारी भरनी चाहिए। बीएलओ से संपर्क करके फार्म प्राप्त करें और रसीद अवश्य लें। नाम और पते की गलतियों को ठीक कराने के लिए फार्म 8 भरें। नए मतदाता बनने के लिए फार्म 6 बीएलओ को दें।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम वित्त डा. विवेक चतुर्वेदी ने मतदाताओं के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि इस भ्रम में न पड़ें कि पहले की सूची में पता दूसरा था, अब नया पता भरेंगे तो फार्म निरस्त हो जाएगा। उन्होंने बताया कि ज्यादातर बीएलओ मतदाताओं के घर पहुंचे हैं, लेकिन हो सकता है जब वे घर गए हों तो मतदाता न मिले हों। सभी बीएलओ इस समय बूथों पर बैठ रहे हैं।

बीएलओ से फार्म लेकर जल्द भरकर जमा कर दें। किसी कारण से अगर बीएलओ बूथ पर नहीं मिलते हैं तो वहां लिखे उनके नंबर पर संपर्क कर फार्म ले सकते हैं। एक ही परिवार के कुछ सदस्यों के वोट दूसरे बूथ पर हो सकते हैं। ऐसे में जिन सदस्यों के फार्म नहीं आए हैं, वह अपने बीएलओ से मतदाता सूची दिखवाकर यह जानकारी ले सकते हैं। बीएलओ सभी मतदाताओं को रिसीविंग जरूर दें, अगर यह शिकायत मिली तो संबंधित बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई होगी।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

अखिलेश यादव का बड़ा दांव: कन्नौज में 1522 बूथों पर ‘प्रदेश प्रहरी’ तैनात, SIR के जरिए वोटरों को साधने की रणनीति

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने संसदीय क्षेत्र कन्नौज में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर एक बड़ा राजनीतिक दांव चला है। आगामी चुनावों को देखते हुए, उन्होंने यह सुनिश्चित करने...
By Dec 9, 2025

UP में फर्जी वोटिंग पर लगाम: ‘ASD’ फॉर्मूले से मिनटों में पकड़े जाएंगे दो जगह वोट बनाने वाले SIR!

कन्नौज में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा सामने आया है। कई बूथों पर बीएलओ को मतदाता नहीं मिल रहे हैं, जबकि कुछ मतदाताओं के नाम दो जगह पाए...
By Dec 9, 2025

साझा करें