रात में स्मार्टवॉच पहनकर सोना सही या गलत? एक्सपर्ट्स ने बताई सच्चाई, फायदे और नुकसान
स्मार्टफोन के साथ-साथ आजकल लोग स्मार्ट वॉच भी काफी पसंद कर रहे हैं। इसके पीछे की वजह इसमें मिलने वाले हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स हैं। हाल ही में, Apple ने तो अपनी स्मार्ट वॉच में एक नया हाइपरटेंशन नोटिफिकेशन फीचर भी जोड़ दिया है, जो हाई ब्लड प्रेशर के खतरे के बारे में चेतावनी दे सकता है। ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल आया होगा कि क्या सोते समय स्मार्टवॉच पहननी चाहिए या नहीं।
ज्यादातर लोग अभी भी इसे लेकर कंफ्यूज हैं। कुछ यूजर्स का मानना है कि इससे स्लीप ट्रैकिंग बेहतर होती है, जबकि कुछ का कहना है कि यह सेहत के लिए नुकसानदायक है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, स्मार्ट वॉच पहनकर सोने से फायदे और सावधानियां दोनों हैं।
हेल्थ टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स का कहना है कि स्मार्टवॉच नींद की क्वालिटी के बारे में जरूरी जानकारी देती हैं, जैसे हार्ट रेट और ऑक्सीजन लेवल, जो नींद के पैटर्न को समझने में बहुत मददगार हो सकती हैं। यह डेटा उन लोगों के लिए बहुत काम का हो सकता है जिन्हें नींद न आने, थकान या अनियमित नींद की समस्या है, लेकिन अगर किसी को स्किन एलर्जी, जलन, अत्यधिक पसीना या नींद में बेचैनी महसूस हो रही हो, तो वॉच को रात में उतार देना बेहतर है।
हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि आप 24/7 स्मार्टवॉच पहने रहें। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर आपकी वॉच भारी है, स्ट्रैप बहुत टाइट है और स्किन से लगातार रगड़ लगती है, तो इससे जलन और स्किन की दूसरी दिक्कतें हो सकती हैं। इसके अलावा, अगर आपकी स्किन को आराम नहीं मिलता है, तो रैशेज बढ़ सकते हैं। हालांकि, साइंटिस्ट्स ने अभी तक यह साबित नहीं किया है कि स्मार्टवॉच से निकलने वाला रेडिएशन नुकसानदायक है।
IndiGo चेयरमैन ने मांगी माफी, कहा- ‘जानबूझकर नहीं किया यात्रियों को परेशान, ये थी असली वजह’
यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर पलटवार, ‘राम भक्त’ होने का दिया चैलेंज; अयोध्या मंदिर पर कही ये बात
सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
अखिलेश यादव ने राम मंदिर पर BJP को घेरा, ‘राम भक्त होने का दिया ये चैलेंज
‘एसआईआर के एग्जाम’ में हापुड़ अव्वल! 99.92% आवेदन हो चुके हैं जमा; फॉर्म भरने का काम अंतिम चरण में
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना
सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा
